लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोली ''राजनीति में वंशवाद बुराई नहीं''

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोली राजनीति में वंशवाद बुराई नहीं
X
सुमित्रा ने यह तक कह डाला कि इस बारे में यदि मीडिया कुछ लिखता है तो लिखने दें, उसकी परवाह बिल्कुल न करें।

नई दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राजनीति में वंशवाद की जोरदार वकालत की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता का बेटा या संतान राजनीति में आता है तो इसमें बुराई ही क्या है। सुमित्रा महाजन यहीं नहीं रुकी और आगे जोड़ते हुए उन्होने यह तक कह डाला कि इस बारे में यदि मीडिया कुछ लिखता है तो लिखने दें, उसकी परवाह बिल्कुल न करें। लोकसभा अध्यक्ष ने नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी सोच वाली है।

इसे भी पढ़ें:- महामहिम प्रणब मुखर्जी की इफ्तार पार्टी में PM मोदी नहीं होंगे शरीक

विधानसभा में विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में महाजन ने दो टूक कहा यदि डाक्टर का बेटा डाक्टर, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर व उद्योगपति का बेटा उद्योगपति बन सकता है, तो राजनीतिज्ञ का बेटा भी नेता क्यों नहीं बन सकता? महाजन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस नियम की जमकर तारीफ की, जिसमें गर्भगृह में आने पर विधायक स्वमेव निलंबित हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में इस नियम को लागू करने पर विचार करेंगी। अपने दीर्घ संसदीय जीवन के आधार पर उन्होंने सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के विधायकों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराया। महाजन ने कहा कि सदन में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए उसका मजबूत होना जरूरी है।
लोकतंत्र में यह भी जरूरी है कि विपक्ष का आचरण कैसा हो। हर बात पर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाना ठीक नहीं। आचरण ठीक न होने पर उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है। महाजन ने दो उदाहरण दिए। पहला लोकसभा में अटलबिहारी बाजपेयी पर किसी कांग्रेसी सांसद ने गंभीर टिप्पणी कर दी जिससे अटल आहत हो गए।
यह खबर अखबारों में प्रमुखता से छपी। इसके बाद इंदौर में सांसद होने के नाते एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ शामिल होना था। दिग्गी के आने के पूर्व तक वे मंच पर बैठी फिर नीचे उतर आईं। क्योंकि हमारी निष्ठा ऐसे व्यक्ति के प्रति थी जिसकी भावनाएं आहत की गईं। इसलिए मैंने हाथ जोड़कर कहा कि वे ऐसे नेता के साथ मंच पर नहीं बैठ सकती जिसकी पार्टी के सदस्य ने ऐसी टिप्पणी की हो।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story