YAMUNA EXPRESSWAY पर वायुसेना के प्लेन की लैंडिंग हुई सफल, घंटों लगा जाम

X
By - haribhoomi.com |20 May 2015 6:30 PM
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर प्लेन उतारा गया।
अगरा/मथुरा. यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर प्लेन उतारा गया। सुबह साढ़े छह बजे के करीब एयरफोर्स के फाइटर प्लेन 'मिराज-2000 ' को दो बार यमुना एक्सप्रेस वे पर उतारा गया। एयरफोर्स की ओर से इस बात की टेस्टिंग की जा रही थी कि आपातकालीन स्थिति में क्या दिल्ली-लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन को उतारा जा सकता है या नहीं। फाइटर प्लेन की लैंडिंग माइल स्टोन 118 पर की गई। इधर, सुबह-सुबह एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन उतारे जाने के कारण जाम लग गया। दिल्ली जाने वाली गाड़ियां काफी देर तक एक्सप्रेस-वे पर फंसी रहीं।
बता दें कि जहां एयरफोर्स के प्लेन की लैंडिंग की गई है वहां से कुछ दूर पर 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है। बीती रात तड़के 3 बजे से ही यमुना एक्सप्रेस-वे बंद कर दिया गया था। प्लेन लैंडिंग के वक्त सेना के अलावा सिविल पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतारना सेना के उस ऑपरेशन अभियान का भी हिस्सा है जो की किसी खुफिया अभियान के तहत सेना ने आयोजित किया। हालांकि, सेना की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
दिल्ली से लखनऊ के बीच ऐसे एक्सप्रेस-वे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जहां पर आपात स्थिति में प्लेनों की लैंडिंग कर सकें। इस संबंध में पिछले दिनों एयरफोर्स की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से बात की गई थी। एयरफोर्स आपात स्थिति में सड़कों पर लैंडिंग की क्षमता बढ़ा रहा है, इसलिए इस प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञ एयर मार्शल डेंजिल किलर का कहना है कि दुश्मन के हमले के समय रोड को भी रनवे बनाया जा सकता है। यह पहला मौका है जब रोड पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग हुई है। आगे भी देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे की तलाश करेंगे, जहां लैंडिंग हो सके।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS