मुंबई से भागकर ISIS ज्वाइन करने वाला छात्र लौटा वापस, NIA ने लिया हिरासत में

X
By - haribhoomi.com |27 Nov 2014 6:30 PM
भागने वाले लड़कों में अारिफ के अलावा अमन टंडेल, फहद शेख और शमीम टंकी थे।
मुंबई. मुंबई के कल्याण इलाके से भाग कर ISIS ज्वाइन करने वाले 4 लड़कों में से एक अारिफ मजीद शुक्रवार तड़के टर्की से वापस पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया। आरिफ ने हाल ही में ISIS के ठिकाने पर हुए एक हवाई हमले से बचने के बाद अपने पिता डॉ. एजाज मजीद को फोन कर वापस लौटने की इच्छा जताई थी। उसने टर्की से वापस लौटने में उनसे मदद भी मांगी। इसके बाद 25 नवंबर को डॉ मजीद ने एनआईए को सूचना दी कि 20 नवंबर को अारिफ का फोन आया था और उसने बताया कि वह बीते 3 महीने से ISIS के लिए काम कर रहा था। इसके बाद वह टर्की आ गया।
डॉ मजीद ने एनआईए से अपने बेटे को भारत वापस लाने में मदद भी मांगी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अारिफ इराक से बचकर टर्की कैसे पहुंचा? प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अारिफ शुक्रवार तड़के 5.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा, जहां तुरंत उसे एनआईए ने हिरासत में ले लिया। वहीं डॉ. मजीद ने कहा, मैं उससे मिलना चाहता हूं। नमाज अता करने के बाद मैं अपने बेटे से मिलने की कोशिश करूंगा।
गौरतलब है कि थाणे जिले के कल्याण से चार लड़के ISIS ज्वाइन करने के लिए इराक भागे थे। इन्होंने मई के आखिरी हफ्ते में ISIS ज्वाइन किया था। भागने वाले लड़कों में अारिफ के अलावा अमन टंडेल, फहद शेख और शमीम टंकी थे। दावा किया गया था सभी लड़के धार्मिक यात्रा पर इराक गए थे। दूसरे दिन आरिफ के पिता को एक पर्ची मिली जिसमें उनके पुत्र ने लिखा था, 'इराक में चल रहे जिहाद में शामिल होने के लिए इराक जा रहा हूं, लिखा था।' वहीं दूसरे लड़के फहाद को इराक जाने से दो दिन पूर्व उसे नौकरी का प्रस्ताव मिला था। वह इंजीनियर था। फहाद ने अपने परिवार वालों से कहा था कि 'इराक काम करने के लिए जा रहा है लेकिन वहां से कभी भी वापस नहीं आएगा।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, हैदराबाद व जयपुर के स्टूडेंट्स हो चुके हैं गिरफ्तार -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS