सेना के दिल्ली कूच को कांग्रेस नेता ने दी हवा, बढ़ा विवाद- झूठा कौन?

X
By - haribhoomi.com |10 Jan 2016 6:30 PM
मनीष तिवारी के बयान का कांग्रेस ने किया जोरदार खंडन
नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने 2012 में सेना की गतिविधियों से बने विवाद को फिर से उठाते हुए जनरल वी के सिंह द्वारा कथित रूप से सत्ता पलटने के प्रयास करने की एक खबर को 'दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन सच' बताया।
इस दावे का तिवारी की खुद की पार्टी ने जोरदार खंडन किया। वहीं पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह ने भी इसे खारिज कर दिया। स्त्तारूढ़ भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के बयान देने के समय पर सवाल खड़ा किया लेकिन तिवारी अपने कहे पर कायम हैं।

तिवारी ने शनिवार को पुस्तक विमोचन समारोह में एक प्रश्न के उत्तर में करीब चार साल पुराने विवाद को फिर से उठाते हुए कहा था कि उस समय मैं रक्षा संबंधी स्थाई समिति का सदस्य था और यह दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन खबर सत्य थी।
खबर सही थी। अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक संप्रग सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहे तिवारी ने कहा कि मैं बहस में नहीं पड़ रहा। मैं वही कह रहा हूं जो मुझे सही से पता है कि खबर सही थी।
तिवारी के दावे गलत
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं फिर स्पष्ट कर रहा हूं कि इसमें (2012 में सेना की गतिविधि के बारे में दावों में) बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मेरे साथी न तो सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के सदस्य थे, और न ही अन्य किसी निर्णय लेने वाली संबंधित इकाई में।

मुंह खोलें मनमोहन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बयानों का समय भी राजनीतिक रूप से संदेह के घेरे में है। कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए और भाजपा मांग करती है कि स्वयं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी को बयान देना चाहिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS