ममता बनर्जी के भतीजे ने फिर दिया विवादित बयान, बोला- ''आंखे दिखाओगे तो आंखे निकाल लूंगा''

X
By - haribhoomi.com |22 Jun 2015 6:30 PM
अभिषेक ने यह बयान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में लोगों को संबोधित करते हुए दिया।
नई दिल्ली. अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले TMC सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि टीएमसी के सांसदों ने पहले ही दिखाया कि जनता को अगर शोषित किया जाएगा तो लोग नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि जब तक ममता बनर्जी रहेंगी तब तक कोई बंगाल की जनता की तरफ आंख दिखाएगा तो उसकी आंखें निकाल कर रास्ते पर फेंक देंगे। जो बांह चढ़ाएगा, उसकी बांह काट लेंगे। इस मौके पर अभिषेक ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला किया। इन दिनों वह बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। अभिषेक अपने मंच से विरोधियों पर हमला बोल रहे थे तो इस दौरान उनकी जुबान कुछ ज्यादा ही तल्ख हो गई।
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी इससे पहले भी विवादित बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं। इन दिनों वह बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। अभिषेक ने अपने मंच से ही धमकी भरे अंदाज में विरोधियों को कहा है हम अपने विरोधियों को साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि हम कुछ भी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हमें जो आंख दिखाएगा हम उसकी आंखें निकाल लेंगें। जो हमारे सामने बांहें चढ़ाएगा हम उसकी बांह काट देंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS