चार साल के बच्चे के पेट से निकली देवी लक्ष्मी की मूर्ति
कर्नाटक के रायचूर में डॉक्टरों ने एक चार साल के बच्चे के पेट से देवी लक्ष्मी की मूर्ति निकाली है

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Aug 2016 12:00 AM GMT
बेंगलुरु. अभी तक आप ने जमीन में से भगवान की मूर्ति बाहर निकले की कई खबरें पढ़ी होंगी लेकिन इस बार आप पढ़ेंगे के किसी के पेट से लक्ष्मी की मूर्ति निकली है। आमतौर पर इस खबर को पढ़कर कोई भी चौंक जाएगा, लेकिन यह बात सच है। दरअसल, कर्नाटक के रायचूर में डॉक्टरों ने एक चार साल के बच्चे के पेट से देवी लक्ष्मी की मूर्ति निकाली है। जानकारी के मुताबिक बच्चे ने इस मूर्ति को निगली थी।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक, लक्ष्मी की यह मूर्ति बच्चे को उसके पड़ोसियों ने गिफ्ट दी थी, जिसे वह वाराणसी से खरीद कर ले गए थे। बच्चे के पिता प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। वह बताते हैं, 'यह मूर्ति बच्चे को पांच दिन पहले दी गई थी। उसे यह बहुत पसंद थी और वह इसे हमेशा अपने साथ लेकर घूमता था। यहां तक कि वह इसे लेकर स्कूल भी जाता था।'
गुरुवार को बच्चा अपनी बहन के साथ खेल रहा था, कि तभी उसने अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। बच्चे को ज्यादा परेशान देखकर मां को मूर्ति निगलने का शक हुआ और उसने मूर्ति ढूंढनी शुरू कर दी। जब मूर्ति नहीं मिली तो उसका शक यकीन में बदल गया और बच्चे को तुरंत डायग्नोस्टिक सेंटर लेकर गई।
एक्स-रे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे ने 4 सेमी.x3 सेमी. की मूर्ति निगल रखी है, और वह उसके पेट में जाकर फंस गई है। डॉक्टर्स का कहना था कि यह सौभाग्य की बात थी कि मूर्ति छोटी आंत तक नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं थी कि मूर्ति किस चीज की बनी हुई है, ऐसे में उससे विषैले केमिकल्स के बच्चे के शरीर में फैलने का डर बना हुआ था। लिहाजा उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकालने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि बच्चे की उम्र बहुत कम होने की वजह से सर्जरी के फैसले को टालकर एंडोस्कोपी के जरिए मूर्ति निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने एंडोस्कोप के आगे एक छोटी सी जाली फिट कर मूर्ति निकाल ली। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का समय लगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story