उत्तराखंड आपदा: PM मोदी ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द, हवाई सर्वेक्षण कर जाने हालात

उत्तराखंड आपदा: PM  मोदी ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द
X

उत्तराखंड आपदा: PM मोदी ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। पीड़ितों से मुलाकात कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

Uttarakhand Flood PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (11 सितंबर) को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। बचाव कार्य में जुटे जवानों (आपदा वीर) से भी मुलाकात की। उनके अनुभव सुने और जज्बे को सलाम किया।

PM मोदी ने किया हर संभव मदद का वादा

प्रधानमंत्री ने बुधवार रात ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन के पीड़ितों से बातचीत की। हम हर संभव सहायता के साथ उनके साथ खड़े हैं। उनका साहस प्रेरणादायक है। हम उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

हवाई सर्वेक्षण और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पीएम मोदी ने सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद देहरादून में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में आपदा से हुए नुकसान का आकलन और राहत कार्यों की प्रगति समीक्षा की।

उत्तराखंड आपदा: भयावह आंकड़े

उत्तराखंड में पिछले दिनों आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद यह सबसे भयावह आपदा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में 79 लोगों की मौत हुई है। जबकि, 115 लोग घायल हो गए। 90 लोग अब भी लापता हैं। 3,953 छोटे-बड़े पशुओं की मौत हुई है।

238 पक्के और 2 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। जबकि, 3,237 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। इस आपदा में 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्तियों का नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड सरकार ने मांगे ₹5,702 करोड़

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से ₹5,702 करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यह राशि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आवास पुनर्निर्माण, आपदा प्रभावित गांवों का पुनर्वास और सरकारी संस्थानों की पुनर्स्थापना पर खर्च की जाएगी।

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, अकेले मार्च से अगस्त 2025 के बीच आपदा से राज्य को ₹5,700 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

PM मोदी की उत्तराखंड यात्रा का उद्देश

प्रधानमंत्री की उत्तराखंड यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की रणनीति को मजबूत बनाना है। पीएम मोदी ने इस दौरान आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पीड़ितों के साथ संवेदनात्मक संवाद कर राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत सहायता प्रस्ताव पर चर्चा की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story