उत्तराखंड त्रासदी: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से भूस्खलन, NHPC के 19 कर्मचारी फंसे

X
पिथौरागढ़ में भारी बारिश से भूस्खलन, NHPC के 19 कर्मचारी फंसे
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में रविवार को भारी भूस्खलन। सुरंग का रास्ता बंद होने से राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के 19 कर्मचारी फंसे। बचाव कार्य जारी। पढ़ें पूरी खबर
Pithoragarh Landslide Update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश दौर जारी है। रविवार को धारचूला में भूस्खलन से पावर हाउस का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिस कारण राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के 19 कर्मचारी अंदर फंस गए। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बड़ी-बड़ी चट्टानों से बंद हुई सुरंग
पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने बताया कि लैंड स्लाइड के कारण बड़े-बड़े चट्टाने टूटकर गिर गई है। जिस कारण सुरंग का मुँह बंद हो गया है। मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। मलबा हटाने के प्रयास किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं।अधिकारियों के संपर्क में मज़दूर
पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारियों ने मज़दूरों से फोन पर बात की है। उनके पास पर्याप्त राशन मौजूद है। कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन डरे हुए हैं। मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
