डेरा कवि सम्मेलन: उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को देगी 5 लाख का 'साहित्य भूषण' सम्मान: सीएम धामी

Pushkar Singh Dhami
X

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण हेतु 'साहित्य भूषण' और 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कारों की घोषणा की। प्रत्येक पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

Uttarakhand Sahitya Bhushan Award : उत्तराखंड में साहित्य सृजन के लिए साहित्यकारों को 5 लाख तक की मदद देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा शनिवार (7 जून) को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में की। यहां QUA द्वारा आयोजित डेरा कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सीएम धामी ने बताया, राज्य सरकार ने 'उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान', 'साहित्य भूषण', और 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों की शुरुआत की है। इनमें 5 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सरकार ने विभिन्न भाषाओं में पुस्तकों के प्रकाशन के लिए वित्तीय सहायता योजना चलाई जा रही है, ताकि क्षेत्रीय और पारंपरिक साहित्य को भी बढ़ावा मिल सके।

युवाओं को साहित्य से जोड़ने की प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री ने युवाओं को साहित्य से जोड़ने के लिए प्रतियोगिताओं और रचनात्मक कार्यक्रमों की योजना की भी घोषणा की। उन्होंने कहा – हमारी पावन देवभूमि की वादियां रचनात्मकता से ओतप्रोत हैं। अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध से लेकर सुमित्रानंदन पंत, गिर्दा से नागार्जुन तक – इन महान साहित्यकारों की रचनाएं आज भी प्रेरणा देती हैं।

कवि समाज का आईना और मार्गदर्शक
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कवियों को समाज का आईना और मार्गदर्शक बताया। कहा कि कवियों और रचनाकारों ने स्वतंत्रता आंदोलन को भी अपनी रचनाओं से ऊर्जा दी थी। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित कई राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार इस दौरान मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story