नोएडा में सस्ते प्लॉट: YEIDA ने लॉन्च की नई हाउसिंग स्कीम; जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

नोएडा में सस्ते प्लॉट: YEIDA ने लॉन्च की नई हाउसिंग स्कीम; जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
Affordable Housing YEIDA : दिल्ली NCR और ग्रेटर नोएडा में सस्ती प्रॉपर्टी (प्लाट) तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अपनी 85वीं बोर्ड बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए नई किफायती प्लॉट योजना की घोषणा की है। योजना का उद्देश्य गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को सस्ते आवासीय जमीन मुहैया कराना है।
YEIDA EWS Plot Scheme की खासियत
योजना | विशेषता / विवरण | अन्य विवरण |
प्लॉट का आकार | 30 वर्ग मीटर | |
प्लॉट की कीमत | अधिकतम ₹7.5 लाख | |
लाभार्थियों की सालाना आय | अधिकतम ₹3 लाख | |
पहले चरण में प्लॉट | 4,288 | कुल प्रस्तावित: 8,288 |
लॉन्च टाइमलाइन | बोर्ड मंजूरी के बाद जल्द लागू | |
आवेदन प्रक्रिया | पूरी तरह ऑनलाइन | फिर लॉटरी द्वारा चयन |
YEIDA Housing Scheme किन्हें मिलेगा आरक्षण?
YEIDA के CEO अरुणवीर सिंह के ने बताया कि यह आवासीय योजना YEIDA क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए लाई जा रही है। प्लॉट आवंटन में सेवानिृत्त सैनिकों को भी प्राथिमकता दी जाएगी।
श्रेणी | आरक्षण प्रतिशत |
YEIDA क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक | 29% प्लाट |
सेवानिवृत्त सैनिक | 5% प्लाट |
YEIDA कर्मचारियों के परिवार | 5% प्लाट |
YEIDA EWS Plot : आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- यूपी का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (₹3 लाख से कम)
- आधार कार्ड
- यदि YEIDA क्षेत्र में कार्यरत हैं तो उसका संबंधित प्रमाण
Affordable Housing YEIDA: योजना का महत्व
- जेवर एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं के शुरू होने से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, जिससे यहां की आवासीय मांग में भी इज़ाफा होगा।
- योजना कम आय वर्ग के लोगों को स्थायी निवास और जीवन की स्थिरता प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है।
लकी ड्रॉ के जरिए आवंटित होंगे प्लॉट
YEIDA की यह पहल उत्तर प्रदेश में सस्ती आवास नीति की दिशा में एक ठोस प्रयास है। पारदर्शी लकी ड्रॉ सिस्टम, ऑनलाइन आवेदन और आरक्षित श्रेणियों के लिए विशेष अवसर इस योजना को लोकप्रिय बना सकते हैं।
YEIDA EWS प्लॉट योजना में आवेदन कैसे करें?
- चरण 1: YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- चरण 2: 'New Schemes' सेक्शन में जाएं। वेबसाइट होमपेज पर "Schemes" या “New Residential Schemes” वाले लिंक पर क्लिक करें। वहां पर EWS Affordable Housing Scheme 2025 दिखाई देगी (लॉन्च के बाद)।
- चरण 3: रजिस्ट्रेशन करें Apply Now या Online Application लिंक पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्टर करें और OTP के माध्यम से वेरिफिकेशन करें।
- चरण 4: लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी अपना नाम, पता, आधार नंबर, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की जानकारी आदि भरें। EWS कैटेगरी में सही चयन करें।
(नोट: YEIDA ने अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इसलिए लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। )