IAS Transfer: UP में आईएएस अधिकारियों के तबादले; लखनऊ, प्रयागराज और बरेली के मंडल आयुक्त भी बदले; देखें लिस्ट

X
IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों के तबादले। लखनऊ, प्रयागराज और बरेली के मंडलायुक्त भी बदले। सीनियर IAS बी चंद्रकला को सौंपी अहम जिम्मेदारी। देखें लिस्ट।
UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार (16 सितंबर) शाम 16 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। ट्रांसफर लिस्ट में प्रयागराज, बरेली समेत 3 मंडलाआयुक्त के नाम भी शामिल हैं। सीनियर IAS विजय विश्वास पंत को लखनऊ मंडलायुक्त बनाया गया है। जबकि, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज की कमान सौंपी गई है।
IAS अधिकारियों की तबादला सूची
- विजय विश्वास पंत: प्रयागराज से लखनऊ के मंडलायुक्त बनाए गए।
- सौम्या अग्रवाल: बरेली से प्रयागराज की मंडलायुक्त बनीं।
- अनामिका सिंह: सचिव, पर्यावरण विभाग से बरेली की मंडलायुक्त नियुक्त।
- किंजल सिंह: महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से परिवहन आयुक्त बनीं।
- ब्रजेश नारायण सिंह: परिवहन आयुक्त से सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाए गए। वे इसी महीने रिटायर हो रहे हैं।
- रंजन कुमार: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का प्रभार वापस लेकर आयुष विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।
- हास एलवाई: महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- चैत्रा वी.: अब महानिदेशक आयुष होंगी।
- संजय कुमार खत्री : नोएडा के अपर CEO से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभारी CEO बनाए गए।
- कंचन वर्मा: DG स्कूल शिक्षा से राजस्व परिषद की आयुक्त व सचिव बनाई गईं।
- मोनिका रानी: प्रभारी DG स्कूल शिक्षा बनाई गईं।
- डॉ. रौशन जैकब: अब सचिव व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाईं गईं।
- राजेश कुमार (द्वितीय): अब महानिदेशक पर्यटन होंगे।
- मनीषा त्रिघाटिया: राजस्व परिषद से सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार बनीं।
- बी. चन्द्रकला: अब सचिव, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट।
- अपर्णा यू.: सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
UP IAS Transfer pic.twitter.com/T0I5U4NxAu
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) September 16, 2025
पंचायत चुनाव से अधिकारियों के तबादले अहम
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इससे पहले IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। योगी सरकार ने बेहतर परफारमेंस वाले अधिकारियोंं को अहम विभागों की कमान सौंपी है। ताकि, चुनाव से पहले प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाई जा सके।
