UP Transfer: राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 20 नए प्रभारी DFO नियुक्त; देखें लिस्ट

UP Transfer: राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला, 20 नए प्रभारी DFO नियुक्त
लखनऊ (Uttar Pradesh DFO Transfer List) । उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार (27 जून 2025) को राज्य वन सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से 20 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में प्रभारी डीएफओ (Divisional Forest Officer) के तौर पर पदस्थ किया गया है। अधिकतर अधिकारी सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर कार्यरत थे।
प्रमुख प्रभारी DFO नियुक्तियां इस प्रकार हैं
- संजय कुमार मल्ल – मैनपुरी
- राजीव कुमार – फर्रूखाबाद
- संजीव कुमार – कासगंज
- प्रदीप कुमार वर्मा – बदायूं
- अमित सिंह – सुलतानपुर
- उमेश तिवारी – अंबेडकरनगर
- दिलीप कुमार तिवारी – ओबरा
- भानेन्द्र सिंह – फिरोजाबाद
- हरिकेश नारायण यादव – संतकबीरनगर
- प्रोमिला – जौनपुर
- प्रीति यादव – संभल
- अर्शी मलिक – हापुड़
- शिरीन – बस्ती
- राकेश चन्द्र यादव – हाथरस
- कमल कुमार – रेनुकूट, सोनभद्र
- विनोद कुमार – शाहजहांपुर
- चन्द्र प्रताप सिंह – औरैया (1 जुलाई से प्रभावी)
- राकेश कुमार – मीरजापुर (1 जुलाई से प्रभावी)
- विनीता सिंह – अमरोहा (1 अगस्त से प्रभावी)
- हरेन्द्र सिंह – बुलंदशहर (1 अगस्त से प्रभावी)
3 अधिकारियों की विशेष संस्थानों में पोस्टिंग
- अतुल कान्त शुक्ला – पीसीएफ कार्यालय
- ताफीक अहमद – उत्तर प्रदेश वन निगम
- आशुतोष पांडेय – वानिकी प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर
उप्र वन विभाग ने इसलिए किए ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल वन विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर वनों के बेहतर प्रबंधन की उम्मीद की जा रही है। नवनियुक्त प्रभारी डीएफओ को वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, और वनों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।