UP Politics: उत्तर प्रदेश में कौन होगा BJP अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने दिल्ली भेजे 6 नाम; देखें सूची

उत्तर प्रदेश में कौन होगा BJP अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने दिल्ली भेजे 6 नाम
X

उत्तर प्रदेश में कौन होगा BJP अध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने दिल्ली भेजे 6 नाम 

उत्तर प्रदेश भाजपा ने अगला प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए छह नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी है। जानिए कौन हैं संभावित दावेदार और क्या है रणनीति?

Uttar Pradesh BJP President 2025: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने 6 नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। इनमें दो ब्राह्मण, दो ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) और दो दलित नेताओं के नाम शामिल हैं। सभी दावेदार पुरुष हैं। सूची पर गहन विचार-विमर्श चल रहा है। जल्द ही ऐलान होने की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव 2024 में खराब परफॉरमेंस के चलते बीजेपी उत्तर प्रदेश में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। 2027 में यहां विधानसभा चुनाव और उसके पहले पंचायत चुनाव होने हैं। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

भेजे गए नामों की सूची

जातीय समूह नाम प्रमुख विशेषताएँ

ब्राह्मण दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री, संघ और शीर्ष नेतृत्व का विश्वास, स्वच्छ छवि

ब्राह्मण हरीश द्विवेदी बस्ती के पूर्व सांसद, युवा चेहरा, राष्ट्रीय सचिव रह चुके

ओबीसी (लोध) धर्मपाल सिंह यूपी सरकार में वरिष्ठ मंत्री, अनुभवी नेता

ओबीसी (लोध) बी.एल. वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री, संगठनात्मक दक्षता, RSS से करीबी

दलित रामशंकर कठेरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री, SC आयोग के पूर्व प्रमुख, आक्रामक दलित-हिंदुत्व छवि

दलित विद्या सागर सोनकर एमएलसी, पूर्वांचल में मजबूत पकड़, निष्ठावान कार्यकर्ता

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस

भाजपा का यह चयन जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश है। पार्टी ब्राह्मण, ओबीसी और दलित तीनों बड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व देना चाहती है। इन नेताओं का संगठनात्मक अनुभव, RSS से संबंध और क्षेत्रीय प्रभाव भी प्रमुख आधार हैं।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद अत्यंत रणनीतिक होता है। विशेषकर, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में, जहां से लोकसभा में सर्वाधिक सीटें आती हैं। 2027 भाजपा यहां लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाना चाहती है। इसके लिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं की टिप्पणी

उत्तर प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, हमने आलाकमान को अपने सुझाव दे दिए हैं। उम्मीद है जल्द ही नया नाम घोषित होगा। वहीं एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने नामों की सूची मंगाई थी। सभी नामों का आकलन हो रहा है। अगले दो हफ्तों में फैसला हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story