हवाई संकट के बीच रेलवे बना सहारा: इंडिगो की 42 लखनऊ उड़ानें कैंसिल, रेलवे ने 37 ट्रेनों में जोड़े 116 अतिरिक्त कोच!

देशभर में आज मुंबई से 109, बेंगलुरू से 124, पुणे से 42 और हैदराबाद से 69 इंडिगो उड़ानें भी कैंसिल हुई हैं।
लखनऊ: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का ऑपरेशनल संकट आज भी जारी है, जिसका सीधा और गंभीर असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर पड़ रहा है।
आज अकेले चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की 42 उड़ानें रद्द की गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उड़ानों के निरस्त होने के कारण लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों का हवाई सफर बेहद महंगा हो गया है, जहा कुछ रूटों पर किराया 50,000 तक पहुच गया है।
प्रदेश भर में इंडिगो की 90 से अधिक उड़ानें कैंसिल हुई हैं, जिसके चलते रेलवे को यात्रियों की बढ़ती माग को देखते हुए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लेना पड़ा है।
लखनऊ एयरपोर्ट पर 42 फ्लाइटें निरस्त, यात्री बेहाल
इंडिगो के ऑपरेशनल संकट के कारण सबसे ज्यादा मार लखनऊ के यात्रियों पर पड़ी है, जहा आज 42 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इन उड़ानों में डिपार्चर और अराइवल दोनों तरह की फ्लाइटें शामिल हैं। यात्रियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है, क्योंकि कई लोग बिना पूर्व सूचना के अपनी उड़ानें रद्द होने से परेशान हैं।
यह संकट केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है, पूरे उत्तर प्रदेश में 90 से अधिक इंडिगो उड़ानें कैंसिल हुई हैं, जिनमें वाराणसी में 22, गोरखपुर से 4 और प्रयागराज से भी 2 फ्लाइटें रद्द की गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी 106 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिनमें 54 डिपार्चर और 52 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं।
दिल्ली और मुंबई का सफर हुआ 50,000 तक महंगा
लखनऊ से इंडिगो की 42 उड़ानें रद्द होने का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ा है। मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर आने के कारण लखनऊ से दिल्ली और मुंबई का सफर बेहद महंगा हो गया है।
इन दोनों प्रमुख महानगरों का किराया बढ़कर 50,000 तक पहुच गया है, जिसने आम यात्रियों के बजट को बिगाड़ दिया है। यह स्थिति उन यात्रियों के लिए विकट है, जिन्हें जरूरी काम से तत्काल यात्रा करनी है।
यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए देहरादून एयरपोर्ट ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से सफर से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेरिफाई करने की अपील की गई है, क्योंकि देहरादून से इंडिगो की सीमित उड़ानें ही ऑपरेशनल हैं।
रेलवे ने बढ़ाई क्षमता, 116 अतिरिक्त कोच जोड़े
इंडिगो की उड़ान संकट से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। हवाई यात्रा के अचानक महंगा और अनिश्चित होने के कारण यात्रियों ने बड़ी संख्या में रेलवे का रुख किया है।
इस बढ़ती भीड़ को संभालने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। इस कदम से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधन उपलब्ध होगा, जिससे हवाई यात्रा की ऊँची कीमतों और अनिश्चितता से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
देशभर में आज मुंबई से 109, बेंगलुरू से 124, पुणे से 42 और हैदराबाद से 69 इंडिगो उड़ानें भी कैंसिल हुई हैं।
