A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Kanpur Crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। वीडियो में चार-पांच लोग युवक की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर रहे हैं, जबकि वह हाथ-पैर जोड़कर रहम की गुहार लगा रहा है।
कानपुर के रावतपुरा में यह विवाद रुपयों के लेनेदेन को लेकर हुआ है। बताया गया कि रावतपुर निवासी जिस युवक की पिटाई की जा रही है, उसने दबंगों से 2 हजार रुपए उधार लिए थे, लेकिन तय समय पर रकम नहीं लौटा पाया। समय पर कर्ज अदा न करने पर आरोपी उसे घर से उठा ले गए और कमरे में रातभर निर्वस्त्र कर पिटाई की। आरोपियों के चंगुल से छूटते ही पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
रावतपुर के हर्ष इंटर पास हैं। वह एक ट्रेवल एजेंसी में काम करते थे। तभी रावतपुर निवासी आदित्य सिंह, नितिन से उसने 2000 रुपए उधार ले लिए थे। उन्होंने तय समय पर दो की जगह ढाई हजार लौटाने की शर्त पर हर्ष को रुपए दिए थे, लेकिन किसी कारणवश वह निर्धारित समय पर रुपए नहीं लौटा पाया।
हर्ष ने बताया कि आदित्य दोस्तों संग 12 मार्च को आया और घर से उठा ले गया। स्कूल के पास पहले मारपीट की और फिर मेरे कपड़े उतार कर बेल्टों से पीटते हुए वीडियो बनाया। वीडियो वायरल कर दिया।
एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया, लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। कुछ लड़कों ने मारपीट का वीडियो बनाया था। इस मामले में पहले तीन और फिर दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
