UP Mausam: यूपी में मई-जून के बराबर पड़ रही गर्मी, दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट की संभावना

Aaj Ka Mausam
X
weather Updates
UP Mausam: यूपी में इस बार मार्च के महीने में ही पर्याप्त गर्मी पड़ी। तापमान भी 40 डिग्री के पार चला गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक पारे में कुछ गिरावट की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर गर्मी अपना कड़ा रूप दिखाएगी।

UP Mausam: यूपी में इस बार मार्च के महीने में ही पर्याप्त गर्मी पड़ी। तापमान भी 40 डिग्री के पार चला गया। सोमवार को भी दिन में कड़ी धूप देखने को मिली। जिसके कारण सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिला। हालांकि, मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक पारे में कुछ गिरावट की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर गर्मी अपना कड़ा रूप दिखाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च में ही कई सालों के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ी। पिछले कुछ दिनों पहले 21 मार्च को बारिक के कारण तापमान गिरकर 30 डिग्री हो गया था, जबकि महीने के अंत तक 40 पार पहुंच गया। विभाग के अनुसार इससे पहले 2017 में 41 डिग्री तापमान पार हुआ था।

20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा। वहीं मंगलवार को मौसम विभाग ने 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके कारण आने वाले दो दिनों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। 10 अप्रैल तक एक बार फिर 40 डिग्री पार तापमान पहुंचने के आसार हैं।

दो-तीन दिन में तापमान में हो सकती है गिरावट
मार्च का अंतिम दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। जिसके कारण रात में भी गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी का कहर रात में भी देखने को मिल जाता है। हालांकि मौसम विभाग अगले दो-तीन दिन पारे में कुछ गिरावट के आसार जताए हैं। इसके साथ ही आज कुछ इलाकों में हल्की हवा भी चली। जिसके कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।

लखीमपुर खीरी में रहा न्यूनतम तापमान
लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार कानपुर का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद प्रयागराज, आगरा सबसे ज्यादा गर्म रहा। वाराणसी, फुरसतगंज, सुल्तानपुर, आगरा और लखनऊ में भी तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं सबसे कम तापमान लखीमपुर खीरी में रहा। वहीं का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story