यूपी के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: बस और पिकअप की टक्कर में 12 की मौत, 37 घायल

Bulandshahr Accident
X
Bulandshahr Accident
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बस और मैक्स वाहन की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 37 घायल। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घट गई। एक बस और एक मैक्स (पिकअप) वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 37 लोग घायल हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कुल 12 लोगों की जान गई है। वहीं, 37 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम किया
हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों तक पहुंची, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों में काफी गुस्सा था, जिसके चलते उन्होंने सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने रास्ता जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। आखिरकार पुलिस ने जाम हटवाया।

मैक्स के परखच्चे उड़ गए
इस हादसे में मैक्स को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होग या। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्यों में पुलिस का सहयोग किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story