Logo
election banner
UP Weather: उत्‍तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच थोड़ी सी राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 5 मई की रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी चलने के भी आसार हैं।

UP Weather: उत्‍तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच थोड़ी सी राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 5 मई की रात से प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी चलने के भी आसार हैं। राजधानी लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। 

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से तापमान में वृद्ध‍ि भी दर्ज की जा रही। इसी बीच मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। जिसके कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। शनिवार से ही कई ईलाकों में आंधी पानी का माहौल बना हुआ है। वहीं यह सिलसिला 8 मई तक चलने की संभावना है।

8 मई तक दिखेगा मौसम का असर
हालांकि रविवार को दिन में तेज धूप और लू देखने को मिली। मौसम विभाग ने 5 मई से आंधी पानी का पूर्वानुमान लगाया था। विभाग के मुताबिक रविवार रात से 8 मई तक इसका असर देखने को मिलेगा। 7 और 8 मई को मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ सकता है। इस दौरान 30-50 किमी की रफ्तार के साथ आंधी के साथ पानी गिर सकता है।

प्रदेश का तापमान
शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 41.8 जबकि न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम दिन में साफ दिखाई देगा। वहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गर्मी से बचने के लिए छाता या चेहरे को ढ़ककर घर से निकलें।

लू से बचाव करने को लेकर जारी हुई गाइडलाइन
मौसम विभाग के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत लोगों को बताया गया है, कि घर से बाहर निकलते समय सिर में गमछा, टोपी, छाते का प्रयोग करें। इस दौरान हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने और पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। ऐसा करने से काफी हद तक लू से बचा जा सकता है। 

आसमान में छाए रहे बादल
मेरठ में मौसम का मिजाज बिगड़ते देखा जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही मेरठ में आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मेरठ में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। जिसके कारण मेरठ काफी गर्म शहर रहा।

5379487