Logo
election banner
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सपा नेता की पत्नी को तीन गोलियां लगी है, जिनमें दो सिर में और एक सीधे हाथ की छाती में मारी गई।

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सपा नेता जहीर सलमानी की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सपा नेता की पत्नी को तीन गोलियां लगी है, जिनमें दो सिर में और एक सीधे हाथ की छाती में मारी गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

दूसरी पत्नी की हत्या 
बताया जा रहा कि सपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी की यह दूसरी पत्नी थी। इनका नाम नाजरीन उम्र 38 साल था, वे बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन में रहती थीं। घटना के दौरान नाजरीन घर पर दोपहर में अकेली थी और कारपेंटर फर्नीचर बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुसा और उसने नाजरीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान ने घायल हो गई। नाजरीन को गंभीर हालत में उपचार के लिए देवनंदिनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घर से बाहर थे सपा नेता
सपा नेता जहीर सलमानी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से मेरठ गये थे। वापस आने के बाद तहसील में जरूरी काम करा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी गिर गई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचे, तब डॉक्टरों ने बताया कि नाजरीन के तीन गोलियां लगी हैं। सपा नेता जहीर सलमानी ने प्रॉपर्टी के लेन-देन के मामले में सौतेले बेटे पर शक जताया है। 

वहीं सपा नेता की पत्नी की हत्या की जानकारी के बाद हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ सामिया गार्डन स्थित सपा नेता के घर पहुंचे। एसपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की डेडबॉडी आई है, जिसे तीन गोलियां मारी गई हैं। सपा नेता के घर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। 

5379487