UP Lok Sabha Election 2024 Phase-2 Voting: उत्तर प्रदेश की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सहित आठ लोकसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान है। वोटिंग से 48 घंटे पहले बुधवार शाम 6 बजे  चुनाव प्रचार थम गया। 25 अप्रैल को उम्मीदवार डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। 26 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 

आठ में सात सीटों पर भाजपा का कब्जा 
उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में 60.25 फीसद मतदान हुआ था। सबसे कम 54.77 प्रतिशत वोटिंग रामपुर और सबसे ज्यादा 65.95 फीसद मतदान सहारनपुर सीट में हुआ। दूसरे चरण में सभी राजनीतिक दलों के समक्ष मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी चुनौती है। दूसरे चरण वाली सभी आठ में से सात सीटों पर अभी भाजपा का कब्जा है। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली कांग्रेस के सिम्ब्ल पर चुनाव लड़ रहे हैं। आइए जानते हैं किस सीट पर कौन उम्मीदवार किसे कैसी टक्कर दे रहा है।  

यूपी की आठ सीटों पर कहां कौन प्रत्याशी   

  1. अमरोहा दूसरे चरण वाली यूपी की आठ सीटों में अमरोहा एक मात्र लोकसभा क्षेत्र है, जहां भाजपा को पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने फिर कुंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा है। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंध से दानिश अली और बसपा ने  मुजाहिद हुसैन को प्रत्याशी बनाया है। अमरोहा में कुल 12 प्रत्याशी हैं. इनमें काशिफ हुसैन, जीतपाल राणा, कुमदेशकुमार, दानिश, सुरेश, नईमुद्दीन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। अखिल भारतीय परिवार पार्टी ने सुहेल हैदर प्रत्याशी है। 2019 में अमरोहा से बसपा के दानिश अली ने जीत दर्ज की थी। 
  2. मेरठ लोकसभा सीट में सपा ने पूर्व विधायक योगेश शर्मा की पत्नी सुनीता को उम्मीदवार बनाया है। पहले भानु प्रताप फिर सरधना विधायक अतुल प्रधान को टिकट दिया, लेकिन बाद में सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया। बीजेपी ने अरुण गोविल और बसपा ने देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा मेरठ में  तीन बार से जीत रही है। 2009 से यहां भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सांसद रहे। 
  3. बागपत लोकसभा में भाजपा और आरएलडी ने राजकुमार सांगवान को संयुक्त प्रत्याशी बनाया है। सपा से मनोज चौधरी मैदान और बसपा से प्रवीण बैंसला मैदान में  हैं। 2019 में भाजपा के सत्यपाल सिंह ने आरएलडी उम्मीदवार जयंत चौधरी को 23 हजार 502 वोटों से हराया था। 
  4. गाजियाबाद लोकसभा सीट में भाजपा ने जनरल बीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा और बहुजन समाज पार्टी ने नंद किशोर पुंडरी को प्रत्याशी बनाया है। 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जनरल वीके सिंह ने जीत दर्ज की थी। 
  5. गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट में बीजेपी ने महेश शर्मा, सपा से  डॉ. महेंद्र नागर और बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। महेश शर्मा यहां से लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। 
  6.  बुलंदशहर लोकसभा सीट में भाजपा ने डॉ. भोला सिंह, कांग्रेस ने शिवराम वाल्मीकि और बसपा ने गिरीशचंद्र जाटव को उम्मीदवार बनाया है। बुलंदशहर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के भोला सिंह लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। तीसरी बार वह मैदान में हैं।  
  7. अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने सतीश गौतम, सपा-कांग्रेस ने पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह और बसपा ने हितेंद्र उपाध्याय बंटी को मैदान में उतारा है। बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम पिछले 10 साल से सांसद हैं। तीसरी बार भी वह मैदान में हैं।  
  8. मथुरा लोकसभा सीट में बीजेपी ने अभिनेत्री हेमा मालिनी, कांग्रेस ने मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह को मैदान में उतारा है। हेमा मालिनी 2019 के लोकसभा चुनाव में चार लाख वोटों से जीत दर्ज की थीं। दोनों बार जयंत चौधरी को हराया है। 
     

अखिलेश ने मोबाइल से संबोधित की बागपत की सभा 
अंतिम दिन मतदाओं तक पहुंचने उम्मीदवारों के साथ पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी पूरा जोर लगाया। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बागपत नहीं पहुंच पाए तो मोबाइल पर संबोधित किया। उत्तर प्रदेश की बागपत, अमरोहा सहित आठ सीटों पर चुनावी शोर बुधवार शाम थम गया। अंतिम दिन मतदाओं तक पहुंचने उम्मीदवारों के साथ पार्टी के सीनियर नेताओं ने भी पूरा जोर लगाया। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बागपत नहीं पहुंच पाए तो मोबाइल पर संबोधित किया।