UP Board Result : 5 साल में 11 फीसदी सुधरा 12वीं का रिजल्ट, फर्स्ट डिवीजन छात्रों की संख्या भी बढ़ी; पढ़ें विश्लेषण

UP Board 12th Result 2025 Analysis
X
UP Board 12th Result 2025 Analysis
UP Board Result Analysis: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 गत वर्ष की अपेक्षा 1.45 फीसदी गिर गया।

UP Board Result Analysis: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट जारी कर दिए। इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। पिछले 5 साल में यूपी बोर्ड के रिजल्ट में करीब 11 फीसदी का सुधार आया है। हालांकि, गत वर्ष की अपेक्षा इस साल इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

लड़कियों ने बाजी मारी
यूपी बोर्ड इंटरमीडियट का रिजल्ट पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 1.45 फीसदी गिरा है। हालांकि, प्रथम श्रेणी पास स्टूडेंट्स भी गत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा हैं। लड़कों की अपेक्षा इस बार 10% अधिक लड़कियां पास हुई हैं।

प्रयागराज की महक ने किया टॉप
यूपी बोर्ड-2025 12वीं कक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, 3 गर्ल्स और 1 छात्र सेंकंड टॉपर हैं। इनमें अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह शामिल हैं। सभी को 96.80% अंक मिले हैं। वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

छात्राओं का परिणाम 2.05 फीसदी गिरा
यूपी बोर्ड में 2024 की अपेक्षा इस वर्ष 1.45 फीसदी छात्र कम स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों के रिजल्ट में 1.18 फीसदी और छात्राओं का परिणाम 2.05 फीसदी गिर गया। हालांकि, प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2.45 फीसदी बढ़ी है।

अमेठी अव्वल, चंदौली फिसड्डी
यूपी बोर्ड 2025 में जिलेवार रिजल्ट देखें तो अमेठ जिला अव्वल और चंदौली जिला फिसड्डी है। अमेठी में 92.65 फीसदी छात्र पास हो गए। जबकि, चंदौली में 65.70 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। अमरोहा, वाराणसी और बस्ती में 90 फीसदी के आसपास रिजल्ट आया है।

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट वर्षवार

साल उत्तीर्ण छात्र छात्राएं प्रतिशत
2025 2705009 14,58,983 12,46,024 81.15
2024 2026067 1043289 982778 82.60
2023 1941717 976059 965658 75.52
2022 1909249 980543 928706 85.33
2020 1854099 959223 894876 74.63
2019 1647919 803330 844589 70.06

यह भी पढ़ें: UP Board ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट: छात्र upmsp.edu.in वेबसाइट से तुरंत करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

2023-24 के रिजल्ट में सीतापुर का दबदबा
यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023-24 में सीतापुर जिले का दबदबा था। सीतापुर की प्राची निगम ने 10वीं में 591/600 मार्क्स और क्लास 12वीं में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने 489/500 मार्क्स के साथ टॉप किया था। दोनों छात्र महमूदाबाद स्थित सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। 2023-24 में 12वीं कक्षा का रिजल्ट 82.60 फीसदी और 10वीं में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story