सपा ने बदायूं-सुल्तानपुर के प्रत्याशी बदले: UP की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जौनपुर से बाबू सिंह, मछलीशहर से प्रिया सरोज

Samajwadi Party Lok Sabha Candidate: समाजवादी पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने बदायूं से शिवपाल यादव के स्थान उनके बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतारा है। जबकि, सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 14, 2024 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 14, 2024 सपा ने मछली शहर से प्रिया सरोज, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, संतकबीर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, डुमरियागंज से भीष्मशंकर तिवारी कुशल और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी बनाये जाने पर मैं राष्टीय अध्यक्ष जी को धन्यवाद देती हूँ 🙏 pic.twitter.com/fET1wm6ZZv
— Priya saroj (socialist) (@PriyaSarojSP) April 14, 2024 श्रावस्ती में बसपा के निष्कासित सांसद
समाजवादी पार्टी ने बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह के अलावा एक और बसपा नेता को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा से निष्काषित सांसद राम शिरोमणि वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
