केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में पेश हुए।

अदालत में 20 तक रहे राहुल गांधी, आखिरी मौके पर दर्ज कराया अपना बयान

​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में पेश हुए। अदालत ने उन्हें अपना पक्ष रखने और बयान दर्ज कराने के लिए आज का दिन बतौर अंतिम मौका दिया था।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी लगभग 20 मिनट तक अदालत कक्ष के अंदर मौजूद रहे। मजिस्ट्रेट के सामने अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के कुछ ही देर बाद वह कोर्ट रूम से बाहर आ गए।

इस सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर के बाहर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेता व सांसद प्रमोद तिवारी उनके समर्थन में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

​दरअसल, यह पूरा मामला कर्नाटक में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

इस बयान को लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही है।

इस मामले में राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को अदालत में पेश हुए थे, लेकिन उसके बाद से वह सुनवाई की तिथि के दिन लगातार अनुपस्थित होते रहे। पिछली तारीख 19 जनवरी को जब वह अदालत में हाजिर नहीं हुए, तो अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।