Logo
election banner
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Ghaziabad: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Ghaziabad: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और समाजादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के मुद्दों और प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए चुनावी सांग लांच किया। साथ ही इलेक्टोरेल बांड, वादाखिलाफी और निजीकरण के मुद्दे पर भाजपा और मोदी सरकार को घेरा। 

भाजपा 150 सीट तक ला सकती है: राहुल 
राहुल गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्सन स्कीम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्टाचार का चैम्पियन बताया। कहा, हर स्टेट से रिपोर्ट मिल रही है। भाजपा 150 सीट तक ला सकती है। प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल से यूपी की अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया तो वह उसे भाजपा वाला सवाल बताते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी कहेगी तो अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जरूर लड़ूंगा।   


प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल गांधी की मुख्य बातें  

  • राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा का यह चुनाव विचारधारा का है। एक तरफ RSS और बीजेपी है, जो संविधान खत्म करने की कोशिश कर रही है और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र और संविधान को बचाने का प्रयास कर रही है। 
  • राहुल ने कहा, चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और  भागीदारी तीन प्रमुख मुद्दे हैं। प्रधानमंत्री कभी समुद्र के नीचे जाते हैं और कभी आसमान में प्लेन पर जाते हैं। मगर मुद्दों पर बात नहीं करते। समाचार एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया, लेकिन वह भी स्क्रिप्टेड था। फ्लॉप शो था। 
  • राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री के इंटरव्यू से इलेक्टोरल बॉन्ड समझाने की कोशिश की। वह कहते हैं कि इसे ट्रांसपेरेंसी सिस्टम के लिए लाया गया था। अगर यह सच है तो फिर सुप्रीम कोर्ट ने रद क्यों किया? आप अगर ट्रांसपेरेंसी ही लाना चाहते थे तो हजारों करोड़ देने वाले का नाम क्यों छिपाया गया। 
  • रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं, नरेंद्र मोदी इन्हें नहीं भर रहे। हमारी सरकार बनी तो युवाओं को इन पदों पर नियुक्तियां देंगे। पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाएंगे। हर परिवार की महिला के बैंक अकाउंट में 8500 रुपए यानी सालभर में एक लाख रुपए डालेंगे। 
  • राहुल ने कहा, किसान फसल का सही दाम और कर्जमाफी दो ही चीज मांगते हैं। हमने उन्हें लीगल MSP देने का फैसला लिया है। कर्जामाफी भी करेंगे। 
  •  राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी का फोकस 22-25 लोगों पर है। 22 पूंजीपतियों के पास इतना धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास नहीं है। नरेंद्र मोदी ने देश का सारा धन इन्हीं लोगों को पकड़ा दिया है। 
  • राहुल ने कहा, मैं जातीय जनगणना और भागीदारी करता हूं। ताकि, हिंदुस्तान के हर सेक्टर में दलित, आदिवासी, पिछड़े और गरीब जनरल कास्ट के लोगों को बराबर भागीदारी मिले। 
  • राहुल गांधी ने कहा, इलेक्टोरल बांड से पता चलता है कि जिस कंपनी ने भाजपा को चंदा दिया है, उसे हजारों करोड़ के ठेके भी मिले हैं।  कुछ कंपनियों ने तो CBI और ED की कार्रवाई शुरू होने के बाद करोड़ों रुपए के इलेक्टोरल बांड खरीदी और इसके बाद कार्रवाई बंद हो गई। सड़क पर इसे एक्ट्रॉर्सन कहते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्सन स्कीम है।

भाजपा की हर बात झूठ साबित हो रही: अखिलेश 

  • अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचारियों की गोदाम बताया। यह न सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ले रहे, बल्कि भ्रष्टाचार से कमाया धन भी लेते हैं। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की हर बात झूठ साबित हो रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल और अखिलेश पहली बार मंच साझा किया है।  
  • अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस चुनाव में NDA को PDA हराने जा रहा है। परिवारवाद के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज नवरात्र के दिन भाजपा वाले संकल्प लें कि न किसी परिवारवाले को टिकट देंगे और न किसी परिवारवाले से वोट लेंगे। 
  • गाजियाबाद में प्रेस कांन्फ्रेंस करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, हम दोनों ने गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया करने का संकल्प लिया है। यूपी वाले स्वागत भी अच्छा करते हैं और विदाई भी शानदार करते हैं। जो 14 में आए थे, वह 24 में जाएंगे। 
  • अखिलेश ने कहा, किसान दुखी है। भाजपा ने तमाम वादे किए थे, लेकिन उसकी हर बात झूठी निकली। किसानों की न आय दोगुनी हुई और न युवाओं को दो करोड़ हर साल नौकरी मिली। विकास के जो सपने दिखाए गए थे, वह भी अधूरे हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड ने बैंड बजा रखा है। पश्चिमी यूपी का माहौल बदलने जा रहा है। 
  • अखिलेश ने कहा, ''होर्डिंग में डबल इंजन की बात करते थे, लेकिन अकेले दिखने गले। भाजपा की होर्डिंग से प्रत्याशी तक गायब हैं। जो अभी दिख रहे हैं, चुनाव बाद वह भी गायब हो जाएंगे। लूट और झूठ बीजेपी की पहचान बन गई है।  
  • अखिलेश ने कहा, यूपी की जनता अब बदलाव चाहती है। बदलाव की बयार पश्चिम यूपी से चल रही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधेरे में रखा है। इससे हर लोकसभा सीट पर इनका 2 लाख 25 हजार वोट कम हो गया। युवओं से कहा, मतदान करने के साथ सावधान भी रहना होगा। तभी भाजपा को हरा पाएंगे। 

राहुल गांधी से तीन सवाल 

  • सवाल: अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों गए?
    जवाब: मुझे जो ऑर्डर मिलेगा, करुंगा। यह निर्णय हमारी पार्टी की मीटिंग में लिए जाते हैं।
  • सवाल- पिछले गठबंधन सफल नहीं हुए, आगे क्या उम्मीद हैं?
    जवाब- सीट का प्रिडिक्शन मैं तो नहीं करता, लेकिनत सामान्य तौर पर 20 दिन पहले तक लग रहा था कि भाजपा 180 सीटों तक जाएगी, लेकिन अब लगता है भाजपा की 150 तक सीटें आएंगी। हर स्टेट से रिपोर्ट आ रही है। 
  • सवाल- यूपी में NDA को रोकने की क्या रणनीति है?
    जवाब : हमारा प्रयास है कि युवाओं को रोजगार मिले, मेनिफेस्टो में हमने दो-तीन आइडिया दिए हैं। अमीर घर के बच्चे पेड ट्रेनिंग कर अच्छे रोजगार पा लेते हैं, लेकिन हमने सभी ग्रेजुएटस को एप्रेंटेसिप कराने का निर्णय लिया है। ट्रेनिंग के दौरान उनके खाते में एक लाख रुपए डालेंगे। नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 साल में नोटबंदी, जीएसटी सहित अन्य नीतियों के जरिए बड़े बड़े अरबपतियों को सपोर्ट कर रोजगार का सिस्टम ही खम्म कर दिया है। हम युवाओं को मजबूत करेंगे। 

प्रेस कान्फ्रेंस के बाद अखिलेश यादव नगीना में रैली करेंगे। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मंच साझा करेंगे। जबकि, सहारनपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड-शो करेंगीं। प्रियंका की यूपी में यह पहली रैली है। सहारनपुर और मुरादाबाद सहित UP के 8 सीटों 19 अप्रैल को मतदान है। इन सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।

 

5379487