नोएडा में रेप आरोपी का एनकाउंटर: डेढ़ साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, जंगल में छिप गया था आरोपी

noida encounter
X
रेप के आरोपी का एनकाउंटर।
नोएडा पुलिस ने रेप के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। 20 साल के आरोपी ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउटंर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में आरोपी के खिलाफ बीते दिन सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था।

बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 20 साल है। पुलिस इसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

जंगल में छिपा था आरोपी

एडीसीपी मनीष मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-42 के जंगल में छिपा है।पुलिस द्वारा कांबिंग की गई। इसके बाद जंगल में आरोपी उदयवीर को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने आरोपी से सरेंडर करने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें:- छात्रा से सालों तक दुष्कर्म : आरोपी शिक्षक की वकील पत्नी भी गिरफ्तार, 12 साल तक करता रहा था रेप

लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story