Logo
election banner
UP News: लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या जिले में सपा (समाजवादी पार्टी) को बड़ा झटका लगा है। अयोध्या की गोसाइगंज सीट से विधायक अभय सिंह भी पत्नी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या जिले में सपा (समाजवादी पार्टी) को बड़ा झटका लगा है। अयोध्या की गोसाइगंज सीट से विधायक अभय सिंह भी पत्नी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। साथ ही पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, पूर्व एमएलए अशोक सिंह, चौधरी सरदार सिंह सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें, सपा विधायक अभय सिंह ने इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। जिसके बाद से केंद्र की सरकार ने अभय को Y-श्रेणी की सुरक्षा दी थी। काफी समय से अभय के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अभय सिंह भाजपा में शामिल नहीं हुए बल्कि उनकी पत्नी सरिता सिंह भाजपा में शामिल हो गईं।

ये भी हुए भाजपा में शामिल
सोमवार को लखनऊ कार्यालय पहुंचकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह, बीएसपी नेता करुणाकर पांडे, अशोक सिंह, पहलवान सिंह, गोंडा से सुशीला देवी, बहराइच से मुन्नी देवी, अरविंद कुमार पांडेय, बृजेश कुमार यादव, शरद श्रीवास्तव और अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

5379487