महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर कड़ी व्यवस्था; प्रयागराज में 3 दिन वाहनों की NO एंट्री, जानिए कैसे पहुंचेंगे संगम

Prayagraj Mahakumbh 2025
X
Prayagraj Mahakumbh 2025
प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था बनाई है। 3 दिन तक वाहनों की नो-एंट्री। जानिए कैसे संगम तक पहुंचेंगे।

Mahakumbh Traffic Update: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। कुंभ का रविवार (2 फरवरी) को 21वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था बनाई है। रविवार (2 फरवरी) से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद( No-entry) कर दी गई है। शहर के बाहर पार्किंग में श्रद्धालु अपने वाहन खड़े करेंगे। पार्किंग से शटल बस या पैदल संगम घाटों तक पहुंच सकेंगे। सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

4 फरवरी तक शहर में वाहनों की नो एंट्री
3 फरवरी को बसंत पंचमी का मुख्य स्नान है। संगम में डुबकी लगाने के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बड़ी ट्रैफिक व्यवस्था बनाई है। 2 से 4 फरवरी तक शहर में बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से लोग शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

5 फरवरी तक यात्रियों को वन-वे प्रवेश
प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर रविवार से 5 फरवरी तक यात्रियों को वन-वे प्रवेश ही होगा। प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, रामबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर एक साइड से प्रवेश तो दूसरी साइड से यात्रियों की निकासी होगी। बता दें कि सुबह 9 बजे तक 42 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

undefinedundefined

ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट बेहतर बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बसंत पंचमी को लेकर समीक्षा बैठक की थी। सीएम ने कहा था कि 2 और 3 फरवरी महाकुंभ के लिए चैलेंजिंग है। इस दिन अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को कई निर्देश दिए थे। ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया था। आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े। सीनियर अधिकारी प्रमुख स्थलों पर कैंप करें। सीएम ने कहा था कि पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। प्रेशर पॉइंट्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बसंत पंचमी पर विशेष स्नान का मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की शुरुआत 2 फरवरी सुबह 11.54 बजे से होगी। बसंत पंचमी तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 9.35 बजे होगा। उदया तिथि के मुताबिक, बसंत पंचमी का स्नान 3 फरवरी को होगा। स्नान और दान के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.09 बजे से अगले दिन मध्य रात 12.52 बजे तक रहेगा। रवि योग 3 फरवरी रात 12.52 बजे से सुबह 7.08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.24 बजे से 6.16 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात 8.24 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story