पश्चिमी यूपी में सपा सुप्रीमो की चुनावी सभा: नगीना में अखिलेश यादव बोले-सभी 80 सीटों में हराकर लोकतंत्र बचाने का दें संदेश

Akhilesh Yadav Rally Western UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को नगीना, बिजनौर और मुरादाबाद में चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की। कहा, लोकतंत्र और संविधान के लिए भाजपा को सभी सीटों में हराना होगा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की जनसभा - मुरादाबाद। https://t.co/KpvrzcFzlY
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 17, 2024 अखिलेश यादव ने नगीना लोकसभा की नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में जनसभा की। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यूपी में हम सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराएंगे। वह 400 जीतने नहीं, बल्कि बदलाव का सपना देख रहे लोगों को खोने जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग भाजपा को 80 सीटें हराकर संविधान बचाने का संदेश देंगे।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह जी नगीना लोकसभा की नजीबाबाद विधानसभा में सपा प्रत्याशी श्री मनोज कुमार जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। pic.twitter.com/i4vtOOW9Ot
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 17, 2024 पार्टी की हार और सीटों की चिंता नहीं की
अखिलेश यादव ने नगीना की सभा में कहा, समाजवादी पार्टी ने अपनी हार और सीटों को लेकर भी चिंता नहीं की। पार्टी के कुछ लोग सीटों का आकलन कर कहने लगे आपने कांग्रेस को 15 सीटें दे दीं तो मैंने समझाया कि हमें भाजपा को हराना है। इसके लिए 17 सीटें कांग्रेस को दे रहे हैं।
