Logo
UP Lok Sabha 5th phase Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान है। जहां राहुल, राजनाथ व स्मृति ईरानी सहित 144 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार शाम प्रचार प्रसार थम जाएगा।

UP Lok Sabha 5th phase Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई, सोमवार को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होना है। शनिवार शाम 6 बजे इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांचवे चरण के चुनाव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गजों की साख दांव पर है। लोकसभा चुनाव के साथ लखनऊ की पूर्व विधानसभा सीट पर उप चुनाव भी है। इसके लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

UP की 14 सीटों में 144 प्रत्याशी 
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 5वें चरण वाली 14 सीटों में 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार शाम  6 बजे सार्वजिनक सभाओं व रैली रोड-शो पर रोक लगाते हुए बाहर से आए लोगों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने के लिए आदेशित किया गया गया है।   

20 मई को UP की इन सीटों पर चुनाव 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवे चरण में मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (अजा), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (अजा), बाराबंकी (अजा), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में लोकसभा चुनाव हैं। 14 में से 10 सीटें अनारक्षित और 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

सुबह 7 बजे मतदान, यह सामग्री प्रतिबंधित 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी सीटों पर सोमवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा। शाम 6 बजे तक जो मतदाता पोलिंग बूथ पहुंच जाएंगे। उन्हें वोटिंग का मौका मिलेगा। पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल, स्मार्ट फोन और वायरलेस सेट ले जाना प्रतिबंधित है। 

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487