Logo
election banner
Lucknow Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने सोमवार दोपहर श्यामलाल पाल को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव के इस निर्णय से हर कोई हैरान है। श्यामलाल पाल नरेश उत्तम पटेल की जगह लेंगे।

Lucknow Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्यामलाल पाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नरेश पटेल फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी व्यस्तता के चलते वह संगठन के काम पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। 

संगठन में भी पीडीए फार्मूला 
अखिलेश यादव ने पार्टी के संगठन में यह बदलाव भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फार्मूले के तहत किया है। नरेश उत्तम पटेल तीन बार से बतौर प्रदेश अध्यक्ष रिपीट किए जा रहे थे, इस बार उन्हें फतेहपुर से लोकसभा चुनाव में उतारा गया है। जबकि, श्यामलाल पाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं श्यामलाल पाल? 
सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए श्यामलाल पाल प्रयागराज जिले की प्रतापुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मूलत: मोहिउद्दीनपुर निवासी श्यामलाल पाल की गिनती सपा के बड़े ओबीसी चेहरों के रूप में होती रही है। अक्टूबर 2021 में उन्हें प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी ने अब प्रदेश अध्यक्ष जैसा बड़ा दायित्व सौंपा है। 

Samajwadi Party Declared New State President
Samajwadi Party Declared New State President

फतेहपुर में निरंजन ज्योति को टक्कर दे रहे नरेश उत्तम पटेल 
समाजवादी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ाया है। नामांकन से 2 दिन पहले उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया गया। बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट में डॉ मनीष सिंह सचान को उम्मीदवार घोषित किया है। तीनों दलों में कांटे की टक्कर दिख रही है। नरेश उत्तम पटेल विधान परिषद सदस्य थे। कल ही उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है। 

पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप
समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पुलिस प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगया है। X पर पोस्ट कर लिखा कि मतदान से पहले सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है। भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर कर चुनाव प्रभावित करना चाहती है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग करे। 

5379487