Lakhimpur Kheri Crime News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सिरफिरे आशिक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर पहले बलात्कार किया और फिर गर्म रॉड से चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। 

आरोपी ने लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा और इस दौरान उसके चेहरे पर अपना नाम लिखने गर्म रॉड से तकरीबन 100 बार दागा। आरोपी ने यह सब सिर्फ इसलिए की है, क्योंकि नाबालिग किशोरी ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया था।

शादी के लिए बना रहा था दबाव 
घटनाक्रम धौरहा थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।  बताया कि आरोपी कई दिन से शादी के लिए परेशान कर रहा था, लेकिन लड़की टाल देती थी। इस बीच मिलना जुलना कम कर दिया, जिससे गुस्साए आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। 

कस्बे में सैलून चलाता है आरोपी 
आरोपी अमन भी धौरहारा क्षेत्र का रहने वाला है। गांव में रहने वाली एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। अमन कस्बे में सैलून चलाता है और लड़की पढ़ाई करती थी। बाद में माता-पिता भी काम के लिए कस्बे चले गए।

परिजनों से की थी शिकायत 
अमन की हरकतों से परेशान लड़की ने माता पिता से शिकायत की थी। जिसके बाद लड़के परिजनों नें अमन के घर में जाकर शिकायत की, लेकिन इसके बाद भी नहीं माना। लोकलाज के डर से लड़के परिजन थाने नहीं जाना चाहते थे।