झांसी में भीषण हादसा: ललितपुर से आए 3 श्रमिकों की मौत, 8 से ज्यादा घायल, महिला की हातल गंभीर

Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गुरसराय सरसेडा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खेत की कटाई करने जा रहे थे।
वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। यह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खेत की कटाई करने जा रहे थे। pic.twitter.com/xIKksgXtiO
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) October 16, 2024
दरअसल, ललितपुर जिले के दर्जनभर मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खेत की कटाई करने जा रहे थे। तभी गुरसराय सरसेडा के पास उनका वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: सावधान: कारोबारी के घर में पेशाब से आटा गूंथकर रोटियां बनाती थी नौकरानी, पूरे परिवार का लिवर खराब
मृतकों में पिता-पुत्र शामिल
गुरसराय थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया मृतकों में पिता पुत्र शामिल हैं। पंचनामा और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हमने चुनाव जिताया, आप शादी कराओ: महोबा में पेट्रोल पंप कर्मचारी की फरियाद सुन दंग रह गए चरखरी MLA