Logo
election banner
Train Late due to Heavy Fog in Uttar Pradesh:  यूपी में ठंड और कोहरे से ट्रेनों की समय सारिणी खराब हो गई है। कोहरे के चलते अब वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन भी घंटों लेट हैं। यात्री इस लेटलतीफी के चलते काफी परेशानी हैं।

Train Late due to Heavy Fog in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे से हाल बेहाल है। आलम ये है कि ट्रेनों की समय सारिणी खराब हो गई है। सुबह स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेन शाम को पहुंच रही है और शाम को पहुंचने वाली अगली सुबह। कोहरे के चलते अब वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन भी घंटों लेट हैं। यात्री इस लेटलतीफी के चलते काफी परेशानी हैं।

कानपुर में पहाड़ों से ज्यादा
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कानपुर में तो पहाड़ों जितना ठिठुरन देखने को मिल रही है। लगातार पड़ रही इस ठंड के बीच कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित है।

वंदे भारत भी चल रही देरी से
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही है। सोमवार और मंगलवार को वाराणसी से शाम को सेंट्रल पहुंचने वाली ट्रेन आधी रात के बाद आ सकी। इसी तरह नई दिल्ली से सुबह आने वाली ट्रेन दोपहर बाद आई।

शाम को पहुंच रही है सुबह की ट्रेन
इसी तरह लखनऊ जंक्शन में स्वर्ण शताब्दी, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी समेत लंबी दूरी की 11 ट्रेनें घंटों देरी से आईं। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत 6:30 बजे के स्थान पर 2:07 बजे रात में आई। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन सुबह 10:08 बजे के बजाय दोपहर बाद 3:19 बजे पहुंची। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:23 बजे की जगह शाम को 5 बजे पहुंची।

घंटों देरी से चल रही सुपरफास्ट ट्रेन
श्रम शक्ति सुबह 6:15 के स्थान पर शाम 4:07 बजे आई। नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, अजमेर सुपरफास्ट, विक्रमशिला, काशी महाकाल एक्सप्रेस, दरभंगा अमृत भारत, नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, नई दिल्ली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी, सियालदह राजधानी, गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से आईं।

jindal steel Ad
5379487