हाफ एनकाउंटर: नोएडा पुलिस ने लूट के 5 आरोपियों को पकड़ा, 2 को गोली मारी 

Half encounter Noida
X
Half encounter Noida
Noida Half encounter: नोएडा पुलिस ने गुरुवार, 31 अक्टूबर को लूट के 5 आरोपी पकड़े हैं। इस दौरान दो बदमाशों को गोली लग गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Noida Half encounter: नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर कर दो बदमाशों को पकड़ा है। जबकि, 3 बदमाशों को कांबिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश बेहद शातिर हैं। इनके खिलाफ लूटपाट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से दो बाइक और असहला भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सौरभ सिंह उर्फ हुकुम और विशाल गुप्ता उर्फ सिन्गा को गोली मारी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, आकाश सिंह, फैजान खान उर्फ छोटू,आकाश मौर्या कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-54 चौकी से 57 रेड लाइट के बीच चौड़ा गांव में बैरियर लगाकर चेकिंग की। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए 5 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। इस कार्रवाई से यह साफ होता है कि पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखी है।

यह भी पढ़ें: बदायूं में भीषण हादसा, 6 की मौत: नोएडा से दिवाली मनाने बरेली जा रहा था परिवार, मैक्स ने मारी टक्कर

यह आरोपी गिरफ्तार किए गए

  • नोएडा पुलिस ने जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनमें फतेहपुर के सुल्तानपुर निवासी सौरभ सिंह उर्फ हुकुम है। वर्तमान में वह कुन्डा कॉलोनी फेस-2 नोएडा में रह रहा है।
  • दूसरा आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ सिन्गा (19) है। वह मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का निवासी है, लेकिन वर्तमान में कुन्डा कॉलोनी, फेस-2 नोएडा में रहता है।
  • तीसरा आरोपी आकाश सिंह (20) चित्रकूट जिले के बधेडू का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुन्डा कॉलोनी, भंगेल में रहता है।

  • चौथा आरोपी फैजान खान उर्फ छोटू (19) इटावा जिले के सरसई नावर गांव का निवासी है। वर्तमान में सलारपुर थाना सेक्टर-39, नोएडा में रहता है।

  • पांचवा आरोपी आकाश मौर्या कासगंज जिले के नगरिया गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह भी भंगेल, थाना फेस-2, नोएडा में रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story