UP सरकार का बजट सत्र: विधानसभा में सपा विधायकों का हंगामा, गूंजे वापस जाओ के नारे, जय श्रीराम के गमछे डाल पहुंचे BJP MLA

Uttar Pradesh Assembly Budget session: उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र शुक्रवार सुबह विपक्ष के हंगामे के बीच शुरू हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा और शोर मचाइए...और अपना अभिभाषण जारी रखा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेल में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने PDA के अधिकारों के हनन, महंगाई, बेरोज़गारी, भर्तियों में आरक्षण की धांधली, बदहाल क़ानून-व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन। pic.twitter.com/kujLFAOzFt
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2024
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, सरकार ने अपनी योजनाओं और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर रामराज्य स्थापित करने में सफल रही है।
- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दुनिया के सामने यूपी की नई छवि प्रस्तुत की है। इसके अलावा दो बार इंवेस्टर्स समिट, जी20, विश्वकप के मैच भी हुए।
- राज्यपाल ने बताया, खेलों को बढ़ावा देने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित कर खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।
- अयोध्या के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए राज्यपाल ने कहा, दिव्य व भव्य अयोध्या और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना हुई है। दीपोत्सव ने अयोध्या को नई पहचान दी है।
- राज्यपाल ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना शुरू की है। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई में निरंतरता पर ध्यान दिया है।
- राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उद्योगों को मदद मिल रही है। जल्द ही यूपी पांच एयर पोर्ट वाला प्रदेश बन जाएगा।
#WATCH | Budget session of Uttar Pradesh Assembly begins today, CM Yogi Adityanath says, "I congratulate everyone on the Ayodhya Ram temple 'Pran Pratishtha'. The session will begin with the address of the Governor, and this address is an important record of the government's… pic.twitter.com/ESmmYSaOzB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2024
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां बता रहीं थीं। वहीं विपक्षी विधायक प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद़्दे उठाते हुए अभिभाषण में इनका जिक्र करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वापस जाओ के नारे भी लगाए। राज्यपाल ने कहा, मैं वापस जाने वाली नहीं हूं।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "पूरा देश राममय है... अगर पूरे वातावरण में जय श्री राम की गूंज हो रही है तो सदन में भी जय श्री राम की गूंज होनी चाहिए। इसलिए हमारे सभी सदस्यों ने श्री राम नाम अंकित गमछा गले में धारण करके सदन में जाने का निर्णय… pic.twitter.com/ao6aCiXPfi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी विधायक शुक्रवार सुबह शुरु हुए विधानसभा के बजट सत्र में जय श्रीराम लिखे गमछे डालकर पहुंचे। इस पर विपक्ष और मीडिया ने सवाल उठाए तो डिप्टी CM केशव मौर्य ने कहा, पूरा देश राममय है। अगर पूरे वातावरण में जय श्री राम की गूंज है तो सदन में भी होनी चाहिए। इसलिए हमारे सभी सदस्य श्री राम नाम का गमछा गले में डालकर आए हैं।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। ये बजट सत्र है और बजट सत्र में सभी विधायकों को भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान करना चाहिए। समाजवादी पार्टी अपने DNA को कभी भी बदल… pic.twitter.com/gvhDF70Cz7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी अपने DNA को बदल नहीं पाई। उसका अराजकता और गुंडई फैलाना अभी भी कायम है। हमारी सरकार यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। बजट सत्र में सभी विधायकों को सहभागी बनकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
#WATCH लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "...उत्तर प्रदेश में 'व्यापार करने में आसानी' नहीं है बल्कि 'अपराध करने में आसानी' है.... भाजपा की सरकार में ये वो प्रदेश बन गया है जिसमें न्याय के लिए लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रही है... इस सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस… pic.twitter.com/fdgJYISDzH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2024
यूपी में व्यापार नहीं अपराध करना आसान: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा यूपी में 'व्यापार नहीं 'अपराध करना आसान है। भाजपा सरकार में न्याय के लिए लोगों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस ही जीरो हो गई है। यूपी में ऐसी लूट कभी नहीं हुई... जो लोग जीरो टॉलरेंस का नारा देते थे, वो कानून व्यवस्था में जीरो हैं। PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी) के अधिकार को छीनने में नंबर एक हैं।