Logo
election banner
UP News: गोरखपुर में वन विभाग और  STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक साथी फरार है। इसके पास से 676 तोते बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी है।

UP News: गोरखपुर में वन विभाग और  STF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक साथी फरार है। इसके पास से 676 तोते बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ करने में जुटी है।

यह कार्रवाई शुक्रवार को गोरखपुर में तिनकोनिया रेंज के नंदानगर अंडरपास में की गई है। तस्करों ने इन तोते को बिहार के पटना ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के बताए अनुसार एक जोड़े तोते की कीमत 600 रुपए है।

एक साथी फरार
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रईस अहमद, मोहम्मद इम्तियाज और मंसूर आलम के रूप में हुई। ये सभी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। फिलहाल अभी एक साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

600 में बेचते थे एक जोड़ा तोता
पकड़े गए आरोपियों ने STF और ​वन विभाग को बताया कि एक जोड़े तोते की कीमत 600 रुपए मिलती थी। इस गैंग का सरगना रईस अहमद है। जो अपना गिरोह बनाकर कई जगहों से तोतों को पकड़वाता है। पकड़े गए तोतों को बिहार ले जाकर बेचा जाता है। 

दिल्ली से मिली थी सूचना
DFO विकास यादव को इस मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से मिली थी। जिसमें बताया गया कि गोरखपुर वन क्षेत्र से भारी संख्या में तोतों की तस्करी की जा रही है। तस्कर प्राइवेट गाड़ियों के माध्यम से बिहार ले जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वनाधिकारी हरेंद्र सिंह और STF के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ल की संयुक्त टीम ने तिनकोनिया रेंज में घेराबंदी की। इस दौरान एक बोलेरो बाहन को पकड़ा। जिसमें तलाशी के दौरान आरोपियों के पास दो मोबाइल, एक की पैड के साथ ही 13 हजार 300 रुपये भी बरामद हुए।

कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
उप वनाधिकारी हरेंद्र सिंह के मुताबिक तस्करों ने बताया वह 7-8 साल से यह धंधा कर रहे हैं। जिसमें सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और मध्य प्रदेश से प्रतिबंधित तोतों को पकड़ते थे। मुख्य तस्कर रईस पहले भी कई बार तस्करी में जेल जा चुका है।

5379487