UP Crime News: लखनऊ में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पिता बेटी को फोन में बात करते देख नाराज हो गया। जिसके बाद 14 साल की नाबालिग बेटी पर हंसिया से वार कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सोमवार को लखनऊ के मायापुरी इलाके की है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी जिसका नाम पूजा है। वह किसी लड़के से बात करती थी। यह बात उसके पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं था, जिसे लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता रहता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान लड़की की मां घर पर मौजूद नहीं थी।

पिता ने हशिए से किया कई बार
विवाद के थोड़ी ही देर बाद गुस्साए पिता ने हसिया से बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने बेटी पर कई बार किए जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान लड़की की मां अपने मायके लखीमपुर गई हुई थी। आस पड़ोस के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हत्या से पहले दोनों के बीच हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि घर के बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि बाप ने ही हत्या की है। लड़की किसी लड़के से बात करती थी। इसी को लेकर बाप बेटी के बीच में विवाद हुआ। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूजा घर में सबसे बड़ी बेटी थी।

112 पर पुलिस को मिली थी सूचना
वहीं पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई थी। जिसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को मिली थी। सूचना में बताया गया कि 14 वर्षीय लड़की अपने घर में मृत पड़ी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच की तो पता चला कि हत्या लड़की के पिता ने ही की है।