Rinku Singh Priya Saroj Engagement: क्रिकेटर रिंकू की हुईं सपा सांसद प्रिया सरोज, रिंग सेरेमनी में पहुंचे ये दिग्गज; देखें तस्वीरें

क्रिकेटर रिंकू की हुईं सपा सांसद प्रिया सरोज, रिंग सेरेमनी में पहुंचे ये दिग्गज; देखें तस्वीरें
X
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुई। अखिलेश, डिंपल और जया सहित कई हस्तियां पहुंचीं।

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार (8 जून) को लखनऊ की सेंट्रम होटल में हुई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित 300 से ज्यादा हस्तियां इस खास कार्यक्रम की साक्षी बनीं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जीवन की नई पारी के लिए बधाई दी। कहा-दोनों की वैवाहिक जीवन सफल रहे, यही हमारी कामना है।


प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई का मेन्यू

  • दम आलू बनारसी, दाल लखनवी, कढ़ी पकौड़ा, जीरा राइस
  • मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, इमरती, रबड़ी, आइसक्रीम
  • वेज हक्का नूडल्स, मंचूरियन, पनीर टिक्का लवाबदार
  • मिक्स रायता, दही भल्ला, पापड़ी चाट, चाय, कॉफी और कूकीज

कौन हैं प्रिया सरोज ?
25 वर्षीय प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह ज्यूडिशियरी एग्जाम की तैयारी कर रही थीं, लेकिन अचानक राजनीति में एंट्री हुई। 2024 के चुनाव में यूपी के मछलीशहर से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर लोकसभा पहुंचीं।


प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की लव स्टोरी
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की शादी में हुई थी। एक साल से वह दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। यह रिश्ता अब राजनीति और क्रिकेट की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो चुका है।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज शादी कब है?
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होनी है। यह कार्यक्रम भी बड़ा सेलिब्रिटी और राजनीतिक इवेंट होगा। सियासत और क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियां शामिल होंगी।

Live Updates

  • 8 Jun 2025 2:06 PM IST

    राजीव शुक्ला बोले-यह शादी बहुत सफल होगी

    BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहे। बहुत अच्छी जोड़ी है। अपने-अपने क्षेत्र में दोनों बहुत सफल हैं। यह शादी दोनों के लिए बहुत सफल होगी।



  • 8 Jun 2025 2:03 PM IST

    रामगोपाल यादव और राजीव शुक्ला भी पहुंचे

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी में सपा सांसद रामगोपाल यादव, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, सांसद कमलेश पासवान सहित अन्य सीनियर नेता पहुंचे।  

  • 8 Jun 2025 2:01 PM IST

    रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे अखिलेश डिम्पल और धर्मेंद्र

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह लखनऊ के फाइव स्टार होटल में चल रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव, जया बच्चन और आमजगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव सहित अन्य हस्तियां पहुंचीं।  

  • 8 Jun 2025 12:15 PM IST

    रिंकू सिंह की बहन नेहा ने शेयर की तस्वीरें

    रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा ने सगाई समारोह से पहले अपने सोशल हैंडल पर भाई की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह नेहा, रिंकू और एक अन्य शख्स देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि सगाई से पहले यह लोग माता के दर्शन को गए होंगे।  



     


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story