हरदोई में भीषण हादसा: शादी से बारातियों को लेकर लौट रही 'अर्टिगा कार' खाई में गिरी, 6 की दर्दनाक मौत

शादी से बारातियों को लेकर लौट रही अर्टिगा कार खाई में गिरी, 6 की दर्दनाक मौत
X
Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (30 मई) की शादी से बारातियों को लेकर लौट रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार खाई में गिर गई। एक्सीडेंट 6 लोगों की मौत हो गई। 7 गंभीर घायल हैं।

Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण हादसा हो गया। शुक्रवार (30 मई) की रात शादी से लौट रहे 13 बाराती हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार अर्टिगा कार खाई में गिर गई। एक्सीडेंट 6 लोगों की मौत हो गई। 7 गंभीर घायल हैं। चीख-पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। शीशा तोड़कर लोगों को कार से बाहर निकाला। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास की है।

मची चीख-पुकार
जानकारी के मुताबिक, पाली के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। बारात में शामिल होने के बाद 13 लोग आर्टिका कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कार के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। 7 लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पोस्टमार्टम कराया जा रहा
सीओ शाहाबाद अंकुर कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करें और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story