बिहार चुनाव 2025: दानापुर-सहरसा में गरजेगा 'बुलडोजर मॉडल', विकास और राष्ट्रवाद का मंत्र देंगे सीएम योगी! देखिए चुनावी स्ट्राइक रेट

Bihar Legislative Assembly Election 2025
X

बिहार विधानसभा चुनाव मे बीजेपी के लिए एक निर्णायक 'स्टार प्रचारक' की भूमिका दिखेंगे सीएम योगी।

मुख्यमंत्री योगी का दानापुर और सहरसा का दौरा BJP की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इन क्षेत्रों में उनकी जनसभाए इसलिए रखी गई हैं ताकि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती और मिथिलांचल/कोसी क्षेत्रों के मतदाताओं को सीधे प्रभावित कर सकें, जहा उनकी धार्मिक और प्रशासनिक अपील का अधिक प्रभाव है।

लखनऊ/पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार का आगाज आज से कर रहे हैं। BJP ने अपने चुनाव प्रचार की गति बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री योगी आज बिहार में दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन सभाओं और विशाल जनसभाओं में शामिल होंगे, जिससे चुनावी माहौल में गर्माहट पैदा होगी।

आज दानापुर और सहरसा में योगी की जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे की शुरुआत आज दानापुर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। यहा उनका मुख्य कार्यक्रम BJP प्रत्याशी रामकृपाल के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करना है। जनसभा का आयोजन सुबह 11.45 बजे से 12.20 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। दानापुर में उनकी उपस्थिति से पार्टी को अपने परंपरागत वोट बैंक को मजबूती देने और नए मतदाताओं को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

दानापुर के बाद, मुख्यमंत्री योगी का अगला पड़ाव सहरसा विधानसभा क्षेत्र होगा। सहरसा में वह BJP प्रत्याशी आलोक रंजन के समर्थन में दूसरी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा BJP की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है जहा योगी आदित्यनाथ की 'विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद' की अपील का गहरा प्रभाव पड़ता है। दोनों ही स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

BJP की चुनाव रणनीति में 'योगी फैक्टर' निर्णायक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिहार चुनाव प्रचार में उतरना BJP के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। वह अपनी जनसभाओं में न केवल BJP प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे, बल्कि अपने भाषणों के जरिए विरोधी दलों पर तीखे हमले भी करेंगे और कानून-व्यवस्था एवं विकास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। उनका प्रचार बिहार के मतदाताओं को यह संदेश देने पर केंद्रित होगा कि कैसे उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सुशासन स्थापित किया गया है और यही मॉडल बिहार के विकास के लिए भी आवश्यक है।

BJP सूत्रों के अनुसार, आज के दौरे के बाद आने वाले दिनों में बिहार के अन्य प्रमुख हिस्सों, खासकर सीमांचल और मध्य बिहार में, भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई और सभाओं का कार्यक्रम तय किया जाएगा। उनकी रैलिया भीड़ खींचने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती हैं, और पार्टी को उम्मीद है कि उनके चुनाव प्रचार में उतरने से BJP के पक्ष में एक मजबूत लहर बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के समर में BJP के लिए एक निर्णायक 'स्टार प्रचारक' की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

योगी का चुनावी स्ट्राइक रेट- 92% से 100% तक रहा जीत का आंकड़ा

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सबसे सफल और प्रभावी स्टार प्रचारकों में होती है, जिसका प्रमाण हालिया विधानसभा चुनावों में उनका उच्च 'स्ट्राइक रेट' है। जम्मू-कश्मीर में उन्होंने जिन 4 सीटों पर प्रचार किया था, उन सभी पर BJP को जीत मिली, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 100% रहा। इसी तरह, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल 12 रैलिया की थीं, जिनमें से 11 सीटों पर BJP ने जीत दर्ज की, यानी यहा उनका स्ट्राइक रेट 92% रहा।

​हरियाणा विधानसभा चुनाव में, 14 सीटों पर उनके प्रचार के बाद BJP को 9 सीटों पर विजय मिली, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 64% रहा। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी 9 में से 7 सीटों पर BJP को जीत मिली, जहा योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story