पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: 82 डिप्टी SP के तबादले; CO से प्रोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

X
इस बड़े फेरबदल से जिलों में पुलिस व्यवस्था को और भी कसावट देने की तैयारी है।
इस क्रम में, कुल 82 डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) तबादला कर दिया गया है। तबादला सूची में मुख्य रूप से वे अधिकारी शामिल हैं जो हाल ही में इंस्पेक्टर पद से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी/सर्किल ऑफिसर (CO) बने हैं।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में, पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है, जिसके तहत 82 डिप्टी SP (उप पुलिस अधीक्षक) के तबादले कर दिए गए हैं। ये तबादले विशेष रूप से उन अधिकारियों के हैं जो हाल ही में CO (सर्किल ऑफिसर) के पद से प्रोन्नत होकर डिप्टी SP बने हैं। इस फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सरकार ने इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लिस्ट में शामिल कई प्रोन्नत अधिकारियों को महत्वपूर्ण सर्किलों और यूनिटों का प्रभार मिला है।
देखिए तबादला की सूची





.
