आंगनबाड़ी भर्ती 2025: 69,197 कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 69,197 रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी। इनमें से 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 61,254 पद सहायिकाओं के लिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
नवनिर्मित केंद्रों के लिए भी नियुक्तियां, डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति
69,197 पुराने रिक्त पदों के साथ-साथ 306 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी नियुक्तियां होंगी। निष्पक्ष और पारदर्शी चयन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की जाएगी। यह समिति योग्य उम्मीदवारों के चयन में अनियमितताओं को रोकेगी।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रियान्यूनतम योग्यता
- इंटरमीडिएट (12वीं) पास
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- पात्रता: केवल महिला उम्मीदवार, जो उस ग्राम सभा, नगर या वार्ड की निवासी हों, जहां केंद्र स्थित है
- चयन मानदंड: शैक्षणिक मेरिट के आधार पर, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और 5 वर्ष अनुभव वाली सहायिकाओं को वरीयता
- आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन, जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर दिशानिर्देश जारी होंगे
महत्वपूर्ण नियम
आवेदक महिला को उसी ग्राम सभा, नगर या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहां के केंद्र के लिए वह आवेदन कर रही है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगी। इसके अलावा, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिला सदस्यों और अनुभवी सहायिकाओं (जिन्होंने 5 वर्ष की सेवा पूरी की हो) को भी चयन में वरीयता दी जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी, जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
