CG की संक्षिप्त खबरें [13 May]: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और सीएम साय रहेंगे सरगुजा में, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

X
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
अंबिकापुर दौरे पर सीएम साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। युवा कांग्रेस रेड एंबुलेंस और MMI के खिलाफ कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दौरा कार्यक्रम होगा। अंबिकापुर के दौरे पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहेंगे। सुबह 10:00 बजे मंत्रालय में समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.15 बजे 'प्रधानमंत्री आवास योजना– ग्रामीण' कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे राजधानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर वापस आएंगे।
छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज होगा। एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे। आज 10 बजे मंत्रालय में बैठक लेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सुबह 11.30 बजे एयरपोर्ट से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। अंबिकापुर में तीन लाख पीएम आवास की सौगात देंगे। अंबिकापुर से गुना के लिए रवाना होंगे।
युवा कांग्रेस कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन
युवा कांग्रेस आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। MMI और रेड एंबुलेंस के खिलाफ ज्ञापन सौंपेगी। रेड एंबुलेंस और MMI के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गलत पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर का विरोध किया जाएगा। दोपहर 3:30 युवा कांग्रेस कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी।
