Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में फिर बदला मौसम, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी

राजस्थान में फिर बदला मौसम, बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी
X

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में बारिश और 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह सीकर, जयपुर समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अधिकतर जिलों में लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली।

इन जिलों में रहा कोहरे का असर

सोमवार को पूर्वी राजस्थान के करौली और भरतपुर के साथ-साथ गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं कोटा, बूंदी और बारां में धुंध और बादलों का असर बना रहा।

सीकर, पिलानी और फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं चलती रहीं। यहां धूप कमजोर रहने के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में भी ठंडक बनी रही।

पाली रहा सबसे ठंडा, जानें तापमान का हाल

राज्य में सोमवार को सुबह-शाम ठंड का असर कुछ कम जरूर रहा, लेकिन पाली प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले घंटों में कुछ जिलों में हल्की बारिश और कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story