मौसम: राजस्थान के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में भीषण गर्मी का कहर

Rajasthan Today Weather
X

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। डूंगरपुर के सागवाड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक 72 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जैसे गर्म इलाकों में भी मौसम ने करवट ली। एक दिन में ही इन शहरों में अधिकतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक घट गया, जो इससे पहले 45 से 48 डिग्री के बीच था।

इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से नीचे

जैसलमेर: 38.7°C

बाड़मेर: 39.1°C

जोधपुर: 36.5°C

सिरोही: 35.8°C

उदयपुर और डूंगरपुर: 39.8°C

प्रतापगढ़: 38.7°C

पाली: 38.0°C

श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी
हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिला, लेकिन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिले अब भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। शनिवार को श्रीगंगानगर और चूरू में सबसे अधिक तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य गर्म शहरों में

  • बीकानेर: 46.0°C
  • दौसा: 44.3°C
  • सीकर: 43.8°C
  • पिलानी: 43.6°C
  • झुंझुनूं: 43.3°C
  • कोटा: 43.2°C
  • जयपुर और अजमेर: 42.3°C
  • फलौदी: 42.8°C
  • नागौर: 42.5°C
  • हनुमानगढ़: 42.4°C

अगले 48 घंटे आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 1-2 दिनों में राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर दोपहर और शाम के समय तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

  • खुले स्थानों पर न जाएं।
  • पेड़ या कमजोर ढांचे के नीचे खड़े होने से बचें।
  • किसान अपने खेतों में पक्के ढांचों में अनाज को सुरक्षित रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story