Rajasthan: शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड!, परिजन हैरान; जानिए पूरा मामला

Robber Bride
X
Robber Bride
राजस्थान के प्रतापनगर में शादी के कुछ घंटे बाद ही नई नवेली दुल्हन दोस्तों के साथ फरार हो गई। परिजनों ने पीछा कर पकड़ा, दलाल की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। जानिए पूरी घटना।

Rajasthan: प्रतापनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। ज्योति नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की शादी के कुछ ही घंटे बाद नई-नवेली दुल्हन घर छोड़कर अपने दोस्तों के साथ फरार हो गई लेकिन परिजनों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथी की पिटाई भी कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, ज्योति नगर निवासी दिनेश रांकावत (38) का काफी समय से विवाह नहीं हो रहा था। जिसको लेकर परिजन काफी परेशान रहते थे। इसी दौरान संजय बंगाली नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर उत्तर प्रदेश की एक लड़की से शादी करवाने का वादा किया। इसके बदले में संजय ने 2.21 लाख रुपए की मांग की। दिनेश की शादी में काफी अड़चन आ रही थी इसलिए उसने पैसे देने को राजी हो गया।

झूठे विवाह का नाटक, फिर लड़की फरार

दोनों ने मिलकर 23 सितंबर शादी की डेट फिक्स की। संजय इस दिन कई लोगों के साथ दिनेश के घर पहुंचा, जिनमें एक 17 साल की नाबालिग लड़की भी थी। उसी दिन शाम को नेहरू पार्क के पीछे दुर्गा वाड़ी मंदिर में शादी का नाटक रचाया गया। शादी के बाद दिनेश से 1.61 लाख रुपए नकद ले लिए गए। लेकिन शादी के कुछ ही घंटों बाद नाबालिग लड़की अन्य लोगों के साथ गायब हो गई।

मोहल्लेवासियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

जब काफी देर तक दुल्हन नहीं दिखी तो दिनेश और उसके परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद आरोपी संजय और नाबालिग लड़की को पकड़ लिया गया। आक्रोशित लोगों ने दलाल संजय के साथ मारपीट भी की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीसीपी (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल के अनुसार, पीड़ित की रिपोर्ट पर आईपीसी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कमला नेहरू नगर की बंगाली कॉलोनी निवासी संजय बंगाली पुत्र प्रभास उर्फ पारभास मजूमदार, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी मंजीत पुत्र फूलचंद, बलिया निवासी कमली उर्फ पूजा पत्नी रूदर और आजमगढ़ निवासी अनीता पत्नी रामा आसरे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित साथियों और पीड़ितों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story