अगर आप 9 या 10 मई को जयपुर-रेवाड़ी रूट पर ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे की ओर से इस रूट पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

अगर आप 9 या 10 मई को जयपुर-रेवाड़ी रूट पर ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे की ओर से इस रूट पर अंडरपास (RUB) लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, इस काम की वजह से करीब 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, तो कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

ये ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी
10 मई को चलने वाली जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल (09635) अब केवल अलवर तक ही जाएगी। यानी अलवर से रेवाड़ी के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
वहीं, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल (09636) भी अब रेवाड़ी की बजाय अलवर से शुरू होगी।

इन ट्रेनों के बदले गए रूट
9 और 10 मई को कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने तय रूट को छोड़कर दूसरे रास्तों से चलेंगी—

  • भुज-बरेली एक्सप्रेस अब फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी
  • जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत बदले हुए रूट से जाएगी
  • बाड़मेर-जम्मूतवी और जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेनें रतनगढ़-लोहारू रूट से चलेंगी
  • बरेली-भुज, देहरादून-ओखा, पोरबंदर-दिल्ली जैसी ट्रेनें भी डायवर्ट रहेंगी
  • दिल्ली-साबरमती, जैसलमेर-काठगोदाम और चंडीगढ़-उदयपुर सिटी ट्रेनें भी नए रूट पर चलेंगी

इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर जयपुर और अलवर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि कई ट्रेनें इन स्टेशनों को स्किप करेंगी।

कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है-

  1. दिल्ली सराय-जयपुर: 40 मिनट देरी
  2. अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी: 15 मिनट देरी
  3. शकूरबस्ती-जैसलमेर: 30 मिनट देरी
  4. मथुरा-भिवानी: 3 घंटे 10 मिनट देरी
  5. अजमेर-जम्मूतवी: 1 घंटा 30 मिनट देरी

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक के कारण ये बदलाव किए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।