A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rajasthan: राजस्थान सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। साथ ही ट्रांसफर पॉलिसी में शिक्षा के साथ मेडिकल विभाग को भी जोड़ने की बात कही है।

भजनलाल सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक के दौरान पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। राज्य सरकार ने अनुसार इसके लिए पुलिस अधीनस्थ सेवा अधिनियम 1989 में संसोधन किया गया है, जिसके जरिए महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बेबाक अंदाज: "लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल गई, खुद को सर्राफ समझ बैठे", वसुंधरा के बयान से सियासत गरमाई

33 फीसदी आरक्षण का मिलेगा लाभ
इसके अलावा सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके रिश्तेदार को पेंशन भी मिलेगी। साथ ही ट्रांसफर पॉलिसी में शिक्षा के साथ मेडिकल विभाग को शामिल करने का फैसला लिया गया है। वहीं अलग से ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाएगी। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें पुलिस भर्ती में महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण मिल सकेगा। 

पुलिस की 1 लाख पदों पर निकली भर्ती
कैबिनेट बैठक में शामिल संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इस साल पुलिस की एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिल सकेगा। बता दें, राजस्थान पुलिस की ओर से मंगलवार 3 सितंबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ जी मंदिर का खुला भंडार: पहले ही दिन मिले 8 करोड़ रुपए; सोना-चांदी की गिनती बाकी

एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर पत्र
राजस्थान में पुलिस एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से परीक्षा कैंसिल करने को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। जिसका अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।