राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 4 की मौके पर मौत, 6 घायल

Shajapur Road Accident
X
Shajapur Road Accident
Rajasthan News: सवाई माधोपुर में रविवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

Rajasthan News: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक मध्यप्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड के ऋषिकेश से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। इसी दौरान कार ट्रक से टकरा गई। यह हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास का है।

इस हादसे को लेकर सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के रहने वाली एक महिला ऋषिकेश (उत्तराखंड) में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी, जहां उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर परिजनों ने ऋषिकेश पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही कर दिया।

4 लोगों की मौके पर मौत
अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को नींद आ गई। जिसकी वजह से कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार पीछे से ट्रक में घुस गई। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अर्टिगा कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। जिसे क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया।

इनकी हुई मौत
इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। जिसकी पहचान राजन (22) पुत्र कचरूलाल प्रजापत, मोनिका (24) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, रेखा (42) पत्नी ईश्वर लाल प्रजापत और धापू देवी (65) पत्नी हीरालाल प्रजापत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मोनिका और राजन भाई-बहन थे। जबकि धापू देवी और रेखा मां-बेटी थे। सभी के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

ये हुए घायल
इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। जिसमें पायल (26) पत्नी कमलेश प्रजापत, बुलबुल (22) पुत्री कचरूलाल प्रजापत, कृष्णा (40) पत्नी कचरूलाल प्रजापत, ज्योति (37) पत्नी अर्जुन प्रजापत, अनिता (1) पुत्री अर्जुन और शकील खान (24) पुत्री नबी खान शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story