A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
जयपुर। मॉल के लिए बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। 20 मिनट की मेहनत के बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घटना प्रताप नगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस ने बताया कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से बिहार के कटिहार के रहने वाले इरशाद (22), झारखंड के लतेहार के रहने वाले प्रेमचंद (23) और रामजनम (31) की मौत हुई है। प्रेमचंद और रामजनक सगे भाई है। मृतकों के परिवार को जानकारी दी गई है। उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों मजदूरी के लिए झारखंड से जयपुर आए हुए थे। घटना को लेकर जांच की जा रही हैं। अभी किसी ने लापरवाही की कोई शिकायत नहीं की है।
तीनों दो माह पहले काम करने जयपुर आए थे
जानकारी के मुताबिक, प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक मॉल बन रहा है। मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट की खुदाई हो रही है। बेसमेंट का एक हिस्से में मजदूर रहते हैं। उसे पक्का नहीं कराया। यही हिस्सा खुदाई के दौरान धंस गया। काम करते समय तीन मजदूर दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरा जयपुरिया अस्पताल में दम तोड। तीनों ही मजदूर दो महीने पहले काम करने जयपुर आए थे।
